अचानक आसमान से बरसने लगे पैराशूट, टॉफी और चॉकलेट
आसमान से अचानक टॉफी, चॉकलेट और पैराशूट की बरसात होने लगी तो देखकर लोग हैरान रह गए, लेकिन बच्चे खुश हो गए। देखिए तस्वीरें।
अचानक आसमान से बरसने लगे पैराशूट, टॉफी और चॉकलेट
दरअसल, हरियाणा के हिसार में 1965 के भारत-पाक युदध की गोल्डन जुबली मनाई गई। इसमें हवाई जहाज के जरिए बच्चों को लिए टॉफी, चॉकलेट और छोटे-छोटे पैराशूट बरसाए गए।
अचानक आसमान से बरसने लगे पैराशूट, टॉफी और चॉकलेट
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सेना की ओर से किया गया था, जिसमें सेना की माइक्रो लाइट टीम ने शानदार एयर शो पेश किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शहर भर से लोगों को आमंत्रित किया गया था।
अचानक आसमान से बरसने लगे पैराशूट, टॉफी और चॉकलेट
ले. कर्नल एमएस चावला की लीडरशिप में माइक्रो लाइट एयर शो आयोजित किया गया। हिसार एयरपोर्ट से तीन माइक्रो लाइट हवाई जहाज उड़े। आर्मी कैंट एरिया के हेलीपैड क्षेत्र में अपने करतब दिखाए। सेना की इस टीम ने शाम सवा पांच से लेकर पौने छह बजे तक करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया।
अचानक आसमान से बरसने लगे पैराशूट, टॉफी और चॉकलेट
सेना की टीम ने कर्नल एमएस रंधावा, कर्नल रंजीव सिंह, मेजर एबीवाई टीएम, सीक्यूएमएच सूरजराम, सीएचएम बहादुर सिंह, हवलदार राजेंद्र सिंह, एनके एनसी गिरी, लांस नायक संजय कुमार, लांस नायक सचिन कुमार, कदम सूरज, योगेंद्र कुमार, एसके फनैयर सहित अन्य शामिल थे।