पहाड़ों पर हुई जोरदार बारिश से यमुना नदी में बाढ़ आ गई। 24 लोग फंस गए, जिन्हें सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एयरलिफ्ट किया। देखिए तस्वीरें।
2 of 6
यमुना नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
एयरफोर्स को जैसे ही टीले पर लोगों के फंसने की सूचना मिली, रेस्क्यू करने वाली टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आठ लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया। अन्य लोग ट्यूब के सहारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि नदी में मौजूद छह ट्रैक्टर-ट्रालियां भी पानी में बह गईं।
3 of 6
यमुना नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यमुना नदी के कैचमेंट वाले पहाड़ी एरिया में बरसात के कारण दोपहर 12 बजे से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। दो घंटे में ही जलस्तर 1.54 लाख क्यूसिक तक पहुंच गया। इस दौरान नदी से ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ कुछ लोग रेत और बजरी निकाल रहे थे। एकाएक पानी बढ़ने से करीब 24 लोग नदी के बीच एक टीले पर फंस गए।
4 of 6
यमुना नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
लगातार जलस्तर बढ़ने पर कुछ लोग ट्यूब की मदद से नदी के किनारे पर पहुंच गए। वहीं कोलीवाला गांव के सात और एक यूपी निवासी व्यक्ति नदी से बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलने के बाद डीसी डा. एसएस फूलिया, एससी मनीष चौधरी, सिंचाई विभाग के एक्सईएन हरिदेव कांबोज और अन्य अधिकारी मौके पर गोताखोरों के साथ पहुंचे।
5 of 6
यमुना नदी में फंसे लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स का रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
पानी का बहाव तेज होने के कारण गोताखोरों का टीले तक पहुंचना संभव नहीं था। इससे बचाव कार्य काफी देर तक शुरू नहीं हो पाया। जिस टीले पर आठ लोग फंसे थे उसमें लगातार कटाव हो रहा था। डीसी ने मुख्यमंत्री और आला अधिकारियों को मामले की डिटेल दी। उसके बाद करीब चार बजे सरसावां एयरफोर्स स्टेशन से एक हेलीकॉप्टर मौके पर आया और टीले पर फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर बचाया।