{"_id":"591024124f1c1b6d5b8b458e","slug":"india-s-heaviest-girl-child-at-amritsar-of-punjab-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप रे बाप इतनी अनोखी बच्ची कि आप देखना चाहेंगे इसकी सभी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप रे बाप इतनी अनोखी बच्ची कि आप देखना चाहेंगे इसकी सभी तस्वीरें
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 May 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
अनोखी बच्ची चाहत
आपने कई तरह के बच्चे देखे होंगे, लेकिन इस बच्ची को देखेंगे तो आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। इसके बारे में जानेंगे तो सिर ही चकरा जाएगा आपका।
अनोखी बच्ची चाहत
ये बच्ची पंजाब के अमृतसर में देखने को मिली। नाम चाहत, उम्र 9 महीने और वजन 19 किलो। भूख इतनी लगती है कि ये हाल हो गया। मां बाप के मुताबिक, ये सामान्य बच्चों से चार गुना ज्यादा खाना खाती है। पिता सूरज ने अपनी हैसियत के हिसाब से डॉक्टरों की मदद ली, लेकिन डॉक्टर बच्ची की बीमारी का पता लगाने में नाकाम रहे। बच्ची की त्वचा इतनी मोटी और कठोर हो गई है कि उसका ब्लड सैंपल लेना संभव नहीं है।
अनोखी बच्ची चाहत
परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि उसका इलाज किसी बड़े नामी अस्पताल में कराया जा सके। परिवार की मजबूरी और बच्ची का हाल देखते हुए जीएनडीएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम सरूप शर्मा ने उसका इलाज करने का बीड़ा उठाया है। वे कहते हैं चाहत स्पेशल बच्ची है, जिसे इलाज की तुरंत आवश्यकता है। अगर उसके माता पिता चाहल को गुरु नानक देव अस्पताल लेकर आते हैं, तो उसे स्पेशल केयर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनोखी बच्ची चाहत
इसी के तहत बच्ची को अब PGI चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। हार्मोनल टेस्ट ना होने के कारण जीएनडीएच के डॉक्टर्स को यह कदम उठाना पड़ा। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने वहां के डॉक्टर्स से बात करके चाहत को ट्रीटमेंट करने की बात कही। चाहत के पेरेंट्स अब उसे चंडीगढ़ पीजीआई लेकर जाएंगे। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राम सरूप शर्मा ने पीजीआई के डॉक्टर्स के साथ बात करने के बाद ही ये फैसला लिया गया।
विज्ञापन
अनोखी बच्ची चाहत
डॉ. शर्मा ने बताया कि चाहत की मोटी चमड़ी के कारण उसके खून टेस्ट व हार्मोनल टेस्ट नहीं हो पाए। डॉक्टर्स का मानना है कि चाहत की ये हालत के पीछे हार्मोनल डिसऑर्डर ही है। डॉक्टर्स ने रिसर्च और पुरानी स्टडीज के अनुसार उसका इलाज तो शुरू किया, लेकिन उससे अधिक फायदा नहीं हो पाया। पीजीआई में अधिक सुविधाएं हैं और वहां हार्मोनल टेस्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।