{"_id":"590f41824f1c1b5054850e8a","slug":"punjab-government-big-announcement-for-martyr-paramjit-singh-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये योगी नहीं 'कैप्टन' सरकार है, शहीद के परिजनों को सीने से लगाया फिर किए कई एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये योगी नहीं 'कैप्टन' सरकार है, शहीद के परिजनों को सीने से लगाया फिर किए कई एलान
Mon, 08 May 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Mon, 08 May 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये योगी आदित्यनाथ की नहीं बल्कि कैप्टन की सरकार है। शहीद के परिजनों को सीने से लगाने के बाद कई बड़े एलान किए।
2 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को शहीद परमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहीद की बड़ी बेटी को नायब तहसीलदार बनाने और बेटे के लिए पुलिस में एएसआई की नौकरी आरक्षित रखने की घोषणा की है।
3 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का एलान करते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्र के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले फोर्स के हर पंजाबी को मुआवजा देने के लिए नियमबद्ध व्यापक नीति शीघ्र ही मंत्रिमंडल के सामने रखेगी। शहीद परमजीत सिंह के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कैप्टन ने कहा कि सरकार शहीद परिवार के आश्रितों के लिये पहले ही घोषित किए गए मुआवजे के अतिरिक्त परिवार द्वारा सरकार से की गई मांग के अनुसार शहीद के दो बड़े बच्चों को नौकरी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
कैप्टन सरकार ने शहीद के परिवार को 12 लाख रुपये की कुल राशि की घोषणा की थी। इसमें शहीद नायब सूबेदार परमजीत सिंह की पत्नी और बच्चों को 5 लाख रुपये और इतनी ही राशि का प्लाट जबकि शहीद के माता-पिता को दो लाख रुपये देना शामिल है।
विज्ञापन
5 of 8
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पहुंचे शहीद परमजीत सिंह के घर
इसके अतिरिक्त स्थानीय सरकारी रेस्ट हाउस का नाम नायब सूबेदार परमजीत सिंह के नाम पर रखने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के स्कूल और स्टेडियम का नाम भी शहीद परमजीत सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।