आज से पहले देश में कभी ऐसा नहीं हुआ, कि कोई बस सड़क पर चलते-चलते अचानक 23 फुट गहरे पानी में उतर आए। देखिए
2 of 9
देश की पहली 'पानी वाली बस'
दरअसल यह चमत्कार हुआ है पंजाब में, यहां सड़क के साथ पानी पर दौड़ने वाली देश की पहली बससेवा सोमवार को से शुरू हो गई है। यह देश की पहली पानी में चलने वाली बस है।
3 of 9
जल बस का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का वाटर बस चलाने का सपना सोमवार को साकार हो गया। हरिके पत्तन दरिया में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ सोमवार को सुखबीर बादल ने किया।
एक वाटर बस पर 6 करोड़ रुपये की लागत है। वाटर बस पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर का ड्रीम प्रोजेक्ट था। सरकार ने इस प्रोजेक्ट पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। बस में 32 सैलानी, चालक व एक कमांडर के बैठने की व्यवस्था होने के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी जीवन-रक्षक वस्तुओं का प्रबंध किया गया है।
5 of 9
देश की पहली पानी पर चलने वाली बस
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ड्रीम प्रोजेक्ट वाटर बस को आखिर पर्यटन विभाग ने साकार कर दिया है। विभाग ने सोमवार से हरिके वेटलैंड में वाटर बस चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी, इससे पहले पर्यटन विभाग ने शनिवार को वाटर बस का ट्रायल करना था, लेकिन पानी का स्तर कम होने के कारण ट्रायल नहीं हो सका था।