फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश के नए राष्ट्रपति कोविंद का इस जगह से खास कनेक्शन, शायद ही कोई जानता हो

Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रूखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
india's 14th president ramnath kovind special connection to haryana
रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
देश के 14वें राष्ट्रपति चुने गए रामनाथ कोविंद को लेकर देशभर में धूम मची है। आइए आपको बताते हैं, उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा जो शायद ही कोई जानता हो।
india's 14th president ramnath kovind special connection to haryana
रामनाथ कोविंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोविंद जी का हरियाणा से खास कनेक्शन था। फतेहाबाद में उनकी एक जनसभा थी, लेकिन इसके लिए टेंट वालों ने टेंट तक लगाने से इंकार कर दिया था। उस समय भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रहे भारत भूषण मिड्डा और महामंत्री प्रवीन जोड़ा और शम्मी ढींगड़ा ने खुद हथौड़े उठाकर टैंट लगाने का काम किया था। तब जाकर रामनाथ कोविंद की जनसभा आयोजित हो पाई थी।
india's 14th president ramnath kovind special connection to haryana
रामनाथ कोविंद
आज रामनाथ कोविंद देश के नए राष्ट्रपति बन गए हैं और उनके लिए टेंट लगाने वाले भारत भूषण मिड्डा इस समय सिरसा लोकसभा क्षेत्र के निगरानी कमेटी के संयोजक व बीजेपी व्यवस्था व प्रलेखन प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख हैं। प्रवीण जोड़ा इस समय बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हैं, जबकि शम्मी ढींगड़ा को प्रदेश सरकार ने अभी हाल में ही मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
india's 14th president ramnath kovind special connection to haryana
रामनाथ कोविंद
दरअसल बात सितंबर 2002 की है जब भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने फतेहाबाद के बस स्टैंड के सामने स्थित अनाजमंडी के शैड के नीचे दलित चेतना रैली आयोजित की थी। इस रैली में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, मुन्नीलाल रंगा और महासचिव संघप्रिय गौतम ने शिरकत की थी। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवर रामनाथ कोविंद उस समय बतौर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते फतेहाबाद आए थे।
विज्ञापन
india's 14th president ramnath kovind special connection to haryana
PM Narendra Modi congratulates Ramnath Kovind - फोटो : ani
दरअसल उस समय बीजेपी ने ये रैली अनाजमंडी के शैड के नीचे रख दी जिसका फर्श सीमेंट का बना हुआ था। टैंट लगाने आए मजदूरों ने ये कहते हुए टैंट लगाने से मना कर दिया कि सीमेंट के फर्श पर शामियाने के पाइप नहीं लगेंगे। इसके बाद ये जिम्मेदारी उस समय के नगर मंडल अध्यक्ष रहे भारतभूषण मिड्डा व उनके साथी प्रवीण जोड़ा व शम्मी ढींगड़ा ने संभाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed