फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

Wed, 26 Nov 2014 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 26 Nov 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

india russia airforce soldiers combined war practice
एयरफोर्स स्टेशन हलवारा की सिंधवा खास रेंज (बंबर पेराडाइज) मंगलवार को आसमान से हो रही बमबारी और गोलाबारी से कांप उठी। भारत और रूस की वायु सेना की ओर से संयुक्त तौर पर सुपर सोनिक लड़ाकू विमानों व हेलिकाप्टरों ने आसमान से जमीन पर गोलाबारी की प्रेक्टिस की। लड़ाई के दौरान हर चुनौती करने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

india russia airforce soldiers combined war practice
इस युद्धाभ्यास में सुखोई-30, जगुआर, मिग-21 व 24, मी-17 हेलिकॉप्टरों ने भाग लिया। एविया इंद्रा-भाग दो नामक अभ्यास में भारतीय सेना का एयर अफसर कमांडिंग पीके वोहरा और रूस के 18 सदस्यीय वफद का नेतृत्व मेजर जनरल ल्यापकिन एलेग्जेंडर एन ने किया।

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

india russia airforce soldiers combined war practice
भारत और रूस में संयुक्त युद्धाभ्यास के पहले चरण में भारतीय वायु सेना के सदस्य अगस्त में दस दिनों की प्रैक्टिस के लिए रूस गए थे। अब रूस के सैनिकों का वफद 17 से 28 नवंबर तक भारत के दौरे पर है। हलवारा एयरफोर्स स्टेशन में संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले रूस के वफद ने बैंगलुरु का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

india russia airforce soldiers combined war practice
पहली बार भारत और रूस की वायु सेना में हुए इस युद्धाभ्यास में हिस्सा लेने के लिए दोनों देशों के फाइटर पायलटों ने पठानकोट के एयरबेस से मिग-21 व 24 लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। अंबाला के एयरबेस से जगुआर लड़ाकू विमान, सिरसा एयरबेस से सुखाई-30 लड़ाकू  जहाज और हलवारा एयरबेस से मी-17 अत्याधुनिक हेलिकॉप्टरों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन

भारत-रूस के वायु सैनिकों ने की जंग की तैयारी, तस्वीरें

india russia airforce soldiers combined war practice
मी-17 हेलिकॉप्टर चला रहे पायलटों ने रेंज में बनाई हवाई पट्टी उड़ा कर अपनी महारत का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में सौ किलो तक के बम और रॉकेट आसमान से जमीन पर दागे गए। युद्धाभ्यास में लड़ाकू विमानों की कमान विंग कमांडर आर शुक्ला, स्क्वायडन लीडर धीमन, स्क्वाडन लीडर पंकज के हाथ में रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed