फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलने लगे इंद्रजीत के 'जाल' से राज, कई बड़े अफसरों की नींद उड़ी

Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
 Inderjeet singh arrested stf investigate his house
Inderjeet singh arrested
ड्रग्स डीलर्स से कनेक्‍शन रखने के आरोप में पुलिस के 'स्टार' इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद उसके इंद्र 'जाल' से राज खुलना शुरु हो गए हैं, जिससे कई अधिकारियों की नींद उड़ गई है।
 Inderjeet singh arrested stf investigate his house
inderjeet
हथियार, ड्रग मनी और हेरोइन के साथ गिरफ्तार इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की बेनामी संपत्ति जानने के लिए एसटीएफ की टीम बुधवार को उसके घर सुबह दबिश दी। साढ़े चार घंटे तक चले सर्च अभियान में एसटीएफ ने इंस्पेक्टर के घर से सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ कंप्यूटर की हार्ड डिस्क के साथ-साथ कई दस्तावेजों को काले रंग के बैग में भरकर ले गई। इस दौरान इंस्पेक्टर इंद्रजीत गुमसुम ही रहा। 
 Inderjeet singh arrested stf investigate his house
inderjeet
चाटी विंड स्थित इंस्पेक्टर की आलीशान कोठी में एसटीएफ के अधिकारियों को ड्रग मनी मिलने की संभावना थी। सर्च अभियान में फिलहाल क्या-क्या मिला, इसकी जानकारी एसटीएफ ने नहीं दी। वहीं सूत्रों की माने तो इंस्पेक्टर की ड्रग मनी को लेकर कुछ और ठिकानों पर छापामारी की जानी है। एसटीएफ बतौर इंस्पेक्टर कार्यकाल में किन-किन अधिकारियों से उसकी नजदीकियां रहीं हैं, वह रिकार्ड भी खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
 Inderjeet singh arrested stf investigate his house
inderjeet
इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के राज उसकी गिरफ्तारी के बाद खुलने लगे हैं। कई ऐसे चेहरे सामने आ रहे हैं जो इंस्पेक्टर पर डरा धमका कर पैसा लेने की बात करने लगे हैं। फतेह सिंह कालोनी निवासी अश्वनी कुमार कहते हैं कि 2003 में इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह सीआईए में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इंस्पेक्टर ने झूठा चोरी के समान बेचने का मामला दर्ज करके उन्हें थर्ड डिग्री टार्चर किया। 25 हजार रुपये लेकर छोड़ा।
विज्ञापन
 Inderjeet singh arrested stf investigate his house
Inderjeet singh arrested
 इस मामले में उनकी शिकायत पर एफआईआर नंबर 95 इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह व कांस्टेबल गुरविंदर सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर की ऊंची पहुंच के आगे मामला अभी भी कागजों में दफन है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed