{"_id":"586655f44f1c1b425ceec83d","slug":"important-news-for-those-who-deposited-money-in-the-bank-in-last-50-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिछले 50 दिन में अगर आप ने भी जमा कराये हैं पैसे तो जरूर पढ़ें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 50 दिन में अगर आप ने भी जमा कराये हैं पैसे तो जरूर पढ़ें ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Jan 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
खाता धारकों के लिए जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने भी पिछले 50 दिनों में बैंक में पैसे जमा कराये है तो ये खबर आपके लिए ही है। पढ़ लिजिए
बैंक के बाहर कतारों मे खड़े लोग
- फोटो : File Photo
दरअसल, आयकर विभाग ने उन खाताधारकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जिनके खाते में नोटबंदी के बाद ढाई लाख से अधिक रुपये जमा किये गए हैं। इसके अलावा, काला धन रखने वालों को 17 दिसंबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक का समय दिया गया है। इस बीच जिनके पास अघोषित धन है वह उसका खुलासा कर सकते हैं। इसके बाद आयकर विभाग की तरफ से काला धन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बैंक ग्राहक
- फोटो : फाइल फोटो
रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में प्रधान आयुक्त हिमालनी कश्यप ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति सरकार की ओर से दिए गए समय के भीतर अपने धन का खुलासा करता है तो उससे 30 फीसदी कर और 10 फीसदी पेनाल्टी वसूली जाएगी। इसके अलावा सरचार्ज अलग से वसूला जाएगा। खुलासा किए गए इस धन में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण डिपॉजिट योजना में 25 फीसदी धन जमा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
प्र्रधानमंत्री कल्याण योजना में जमा होने वाला धन चार साल बाद तो वापस मिल जाएगा, लेकिन इस पर ब्याज नहीं दिया जाएगा। प्रधान आयुक्त ने बताया कि नोटबंदी के बाद जिन खातों में ढाई लाख से अधिक की धनराशि जमा हुई है, उन खाताधारकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बताया कि नोटिस भेजकर ऐसे लोगों से जवाब तलब किया जाएगा। गलत पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
bank
- फोटो : फाइल फोटो
देना पड़ सकता है इन सवालों के जवाबः पिछले तीन सालों में खाते से कितने रुपये का लेनदेन हुआ? पिछले वर्ष के नवंबर माह में कितने रुपये का लेनदेन हुआ? परिवार के कितने लोगों के खाते में ढाई लाख या उससे अधिक की धनराशि जमा की गई? आय का स्रोत क्या है? अभी तक इसका खुलासा क्यों नहीं किया?