फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बलिदान बैज' विवाद: मिल्खा सिंह ने कही दिल छूने वाली बात, धोनी भी हो जाएंगे खुश

Sat, 08 Jun 2019 01:44 PM IST
ajay kumar संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Jun 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
ICC world cup 2019, Milkha Singh's statement on MS Dhoni Balidaan badge controversy
'बलिदान बैज विवाद' - फोटो : अमर उजाला

महेंद्र सिंह धोनी के विकेट कीपिंग ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' को लेकर पूरा देश एक साथ खड़ा है। धोनी के ग्लव्स पर 'बलिदान बैज' के निशान को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। एक तरफ धोनी हैं कि वह अपने ग्लव्स बदलने को तैयार नहीं हैं जबकि आईसीसी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। कप्तान धोनी के पक्ष में देशभर से क्रिकेटर्स और अन्य खेलों से जुड़े दिग्गज खड़े हो गए हैं। 

ICC world cup 2019, Milkha Singh's statement on MS Dhoni Balidaan badge controversy
उड़न सिख मिल्खा सिंह - फोटो : File Photo

बुधवार को साउथैम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी को बलिदान बैज के साथ विकेट कीपिंग करते देखा गया था। आईसीसी ने धोनी को अपने दस्ताने से यह निशान हटाने को कहा था। लेकिन धोनी ने अपने ग्लव्स से इस निशान को हटाने से मना कर दिया। इस मामले पर मिल्खा सिंह का भी बयान सामने आया है। आइए जानते हैं...

ICC world cup 2019, Milkha Singh's statement on MS Dhoni Balidaan badge controversy
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

उड़न सिख के नाम से प्रसिद्ध मिल्खा सिंह ने बताया वह शुक्रवार को सुबह से ही स्क्रीन पर धोनी की खबर देख रहे थे। आईसीसी का धोनी के ग्लव्स पर बलिदान बैज का विरोध करना गलत बात है। धोनी पहले भारतीय हैं फिर क्रिकेटर। सेना के प्रति उनका देशप्रेम किसी से छिपा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC world cup 2019, Milkha Singh's statement on MS Dhoni Balidaan badge controversy
मिल्खा सिंह - फोटो : फाइल फोटो

मैं इस बारे में खुल कर धोनी को सपोर्ट करता हूं। मिल्खा सिंह ने कहा, वह आज जो कुछ भी हैं सेना की बदौलत ही हैं। वहीं से मैंने एथलेटिक्स शुरू की और आज देश मुझे पहचानता है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी के साथ बातचीत कर इस मामले को निपटाना चाहिए।

विज्ञापन
ICC world cup 2019, Milkha Singh's statement on MS Dhoni Balidaan badge controversy
गोल्फर हरमीत - फोटो : अमर उजाला

अर्जुन अवॉर्डी और प्रोफेशनल गोल्फर हरमीत ने कहा कि धोनी एक आदर्श क्रिकेटर हैं। वह कभी विवाद में नहीं रहे। मुझे लगता है बीसीसीआई जल्द ही इस मामले को सुलझा लेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed