एक आईएसएस अफसर, जिसमें अव्वल रहने का जुनून था और हाल ही में गोल्ड मेडल जीता था। उसके साथ ऐसा हादसा हो गया कि मौत पर सस्पेंस गहरा गया।
2 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
बात हो रही है दिल्ली में स्वीमिंग पूल में डूबे आईएएस आशीष दहिया की। आशीष दहिया की मौत ने उनके परिजनों, दोस्तों और विभाग के लोगों का दिल झकझोर दिया है। आशीष दहिया ने पुलिस और आईआरएस की ट्रेनिंग ली थी और आईएएस की ट्रेनिंग पूरी होने की कगार पर थी। वह बहुत अच्छा तैराक था, उसके बावजूद डूबने से मौत होना सभी को संदिग्ध लग रहा है। इसलिए गहराई से जांच की मांग की जा रही है।
3 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
दक्षिण दिल्ली के बेर सराय में सोमवार शाम को भारतीय विदेश सेवा संस्थान की ओर से दी गई पार्टी में अपना दोस्तों के साथ था। पार्टी के दौरान तैराकी की जा रही थी कि एक महिला अफसर डूबने लगी। उसे बचाने के लिए आशीष और अन्य अफसर पूल में कूद गए। महिला को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल से बाहर नहीं आया। सभी तलाश ही रहे थे कि कुछ देर बार उसकी बॉडी पानी में तैरती दिखी।
4 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
अफसर उसे निकालकर तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान सभी ने शराब पी रखी थी। जब आशीष पूल में कूदा तो नशे की हालत में और वह तैर नहीं पाया। पढ़ाई में शुरू से ही तेज दिमाग रहे आशीष को एडवंचर बहुत पसंद था। वह मौका मिलते ही अपने दोस्तों के साथ प्रकृति की गोद में चले जाते थे। पर्वतारोहण उनका शौक था और वह लोगों के बीच में लोकप्रिय थे।
5 of 9
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष दहिया 2016 में आईएएस बने थे और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मंसूरी में ट्रेनिंग के लिए चले गए थे। आशीष एक सप्ताह पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके घर लौटे थे। आशीष दहिया को ट्रेनिंग पूरी होते ही पोस्टिंग भी मिल गई थी। वहां ज्वाइन करने से पहले ही वह परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने के लिए आए थे।