फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed with minor girl in Ludhiana at Punjab

लुधियाना में मासूम बच्ची से दुष्कर्म: खून से लथपथ मिली पीड़िता, दरिंदा वारदात को अंजाम देकर फरार

Sun, 11 Oct 2026 05:26 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 Oct 2026 05:26 PM IST
सार

लुधियाना में मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Misdeed with minor girl in Ludhiana at Punjab
लुधियाना में मासूम बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लुधियाना के डेहलों में एक गांव में हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक युवक ने झुग्गी में रहने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर जब उसकी मां आई तो आरोपी घटास्थल से फरार हो गया। 

विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
बच्ची की हालत देखकर परिवार वालों ने शोर मचाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों की शिकायत पर बिहार के पूर्णिया स्थित गांव घनरिया के रहने वाले संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खून से लथपथ मिली पीड़िता 
बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा वह बच्ची को घर पर सुलाने के बाद किसी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी  झुग्गी में दाखिल हो गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब मां वापस आई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची खून से लथपथ थी जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed