फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति की अस्थियां चुनने गई तो दिखा कुछ ऐसा, देखकर महिला के होश उड़ गए

Mon, 26 Feb 2018 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 26 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
husband ashes not found in chandigarh after funeral
चंडीगढ़ में अस्थियां गायब
पति की अस्थियां इकट्ठी करने के लिए गई तो वहां देखा कुछ ऐसा, जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। लोगों की आंखें भी फटी रही गई, आपको भी यकीं न होगा।
husband ashes not found in chandigarh after funeral
अस्थियां गुम
मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर-25 के श्मशान घाट में एक बड़ी लापरवाही का मामला मंगलवार सुबह सामने आया। सेक्टर-22 निवासी यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हुईं नीरू कपूर पति की अस्थियां लेने वहां पहुंचीं। जिस लॉकर में उन्होंने अस्थियां रखीं, उसे खुला देखकर वह दंग रह गईं।
husband ashes not found in chandigarh after funeral
अस्थियां गुम
नीरू ने श्मशान घाट के सभी पंडितों से बातचीत कर उन्हें बताया कि लॉकर नंबर-14 में उन्होंने पति सुरेश कपूर की अस्थियां रखी थीं, लेकिन उसका ताला खुला और अस्थियां गायब हैं। कोई भी पंडित व अन्य उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। नीरू कपूर ने सेक्टर-24 पुलिस से पति की अस्थियां गायब होने की शिकायत की तो चौकी इंचार्ज एसआई रोहताश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने श्मशान घाट के सभी पंडितों व अन्यों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband ashes not found in chandigarh after funeral
अस्थियां गुम
साथ ही उस रजिस्टर को भी जांचा, जिसमें अस्थियां ले जाने वाले लोगों की एंट्री दर्ज की जाती है। इससे पता लगा कि बीती 4 तारीख को लॉकर नंबर-14 से डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी एक बैंक के असिस्टेंट मैनेजर नंद किशोर अस्थियां ले गए हैं। लेकिन उनके शहर से बाहर होने के चलते पुलिस ने उनके भाई चतर सेन से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि नंद किशोर के घर उनकी ताई रहती थी और वह उक्त लॉकर नंबर से ताई की अस्थियां निकाल उन्हें प्रवाहित करने गए हैं।
विज्ञापन
husband ashes not found in chandigarh after funeral
अस्थियां गुम
नंद किशोर की चाबी से खुला लॉकर नंबर-14
पुलिस जांच में पता लगा कि नंद किशोर ने बीती 4 तारीख को लॉकर नंबर-14 को चाबी लगाई तो वह खुल गया। फिर वह अस्थियों को प्रवाहित करने के लिए ले गए। जबकि नीरू कपूर ने भी लॉकर नंबर-14 में उनके पति की अस्थियां रखे होने का दावा किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed