हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड मुख्यालय ने इस बार एचटेट परीक्षा को लेकर किसी भी सरकारी स्कूल को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया। परीक्षा सीबीएसई के प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में होगी। बोर्ड अधिकारियों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं नहीं मिली, जिस कारण यह निर्णय लिया गया।
इस तारीख को होगी HTET परीक्षा, ये चीजें ले जाना जरूरी...एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह और सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि 5 व 6 जनवरी को संचालित होने वाली एचटेट-2018 की लेवल वन, टू व थ्री की परीक्षा के लिए 22 जिलों के साथ-साथ तीन उपमंडल महेंद्रगढ़, बहादुरगढ़ और हांसी में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है, ताकि राजस्थान, दिल्ली आदि पड़ोसी राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों को दूर न जाना पड़े।
परीक्षा में तीन लाख 76 हजार 335 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जबकि 2877 आवेदकों के एडमिट कार्ड अपलोड नहीं किए गए हैं। इन आवेदनों में मिलान नहीं हो पाया है, इसके लिए फिर से फोटो, अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर अपलोड कर बोर्ड मुख्यालय से कमांड मिलने के बाद ही ये उम्मीदवार परीक्षा दे पाएंगे। 77 उम्मीदवारों ने दो-दो आवेदन कर दिए, जिनमें से 42 उम्मीदवारों ने एक आवेदन रद्द करा दिया, 39 आवेदन बोर्ड ने रद्द कर दिए।
बोर्ड ने प्रत्येक परीक्षार्थी को दो घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की हिदायत दी है ताकि परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी हो सकें। महिला उम्मीदवार खासकर विवाहिताओं को केवल मंगलसूत्र, सिंदूर और बिंदी में प्रवेश की अनुमति होगी। अन्य किसी प्रकार के गहने अथवा धातु/वस्तु की मनाही है। इस बार एचटेट में महिला व पुरुष उम्मीदवारों के केवल बाएं अंगूठे का निशान ही लिया जाएगा।
ये रही निजी स्कूलों में केंद्र बनाने की वजह
इस बार सीबीएसई के प्राइवेट स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि यहां पहले से सीसीटीवी लगे हैं, मगर बोर्ड ने इन पर विश्वास नहीं किया। बोर्ड खुद के सीसीटीवी कैमरे लगवाने के बाद ही परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए ठेका दे दिया गया है। परीक्षा केंद्रों में उन्हीं के प्राइवेट टीचरों को ही परीक्षा ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
तीन लेवल होंगे
लेवल वन 130285
लेवल टू 142605
लेवल थ्री 103445
60 दिन के अंदर परिणाम करेंगे जारी: चेयरमैन
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जंगबीर सिंह व सचिव कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि एचटेट परीक्षा का 60 दिन के अंदर ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा। एक मार्च से पहले ही एचटेट परीक्षा का परिणाम जारी करने की संभावनाएं हैं। परीक्षार्थी ई-पंजीकरण के समय दर्शायी गई पहचान को भी साथ लाएं।
रंगीन सत्यापित एडमिट कार्ड मान्य
सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड सोमवार से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार रंगीन फोटो के साथ रंगीन एडमिट कार्ड ही परीक्षा केंद्र पर लेकर पहुंचे। इसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराना भी अनिवार्य होगा। उम्मीदवार एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।