{"_id":"58863e034f1c1b5c02cf4305","slug":"hrough-this-app-you-will-know-the-location-of-your-child-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एप के जरिए घर बैठे अपने बच्चे की लोकेशन जान सकेंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस एप के जरिए घर बैठे अपने बच्चे की लोकेशन जान सकेंगे आप
Tue, 24 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
माता पिता को अपने बच्चों कि चिंता करने की अब ज्यादा जरूरत नहीं है। घर बैठे ही मोबाइल एप के जरिए बच्चों की लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं। जानिए कैसे..
2 of 5
mobile
सोमवार को प्रेस क्लब में ‘कहां हो एप’ नाम का मोबाइल एप लांच किया गया। इसके जरिए अभिभावक बच्चों की लोकेशन जान पाएंगे। यह एप स्टार्ट अप आईटी कंपनी डिजीक्स टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डेवलप किया गया है। यह लड़कियों या बच्चों की सुरक्षा के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।
3 of 5
मोबाइल
इस एप के जरिए लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों में कमी आएगी। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे की पूर्व संध्या पर कहां हो एप को लांच करते हुए कंपनी के सीईओ नितिन गुप्ता ने बताया कि मोबाइल एप का मुख्य फीचर उन सभी को ट्रैक करना है जिनसे आप प्यार करते हो। उन्होंने बताया कि देश में यह पहला मोबाइल एप है जिससे टू वे या मल्टीपल ट्रैकिंग हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mobile
- फोटो : getty images
अभी तक पैदल या किसी वाहन पर सवार व्यक्ति की पूरी तरह से ट्रैकिंग करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि यह एप आईओएस और एंड्रायड पर लाइव हो चुका है व कोई भी इसे फ्री में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ‘कहां हो एप’ स्मार्ट फोन व टैबलेट पर रियल टाइम ट्रैकिंग उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
5 of 5
Mobile
दो क्लिक्स से आप अपनी लोकेशन भेज सकते हैं व इसे प्राप्त करने वाले सभी लोगों की लोकेशन को आप हासिल कर सकते हैं। इस एप के जरिए स्कूल बसों या आटोरिक्शा से आने वाले बच्चों की लोकेशन उनके अभिभावक घर बैठे देख पाएंगे। स्कूल बस के ड्राइवर को बस स्टार्ट करते ही उन सभी अभिभावकों के साथ लोकेशन शेयर करनी होगी जिसके बच्चे उसकी बस में जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।