{"_id":"6ac8a6a2a42b9d25b306313f","slug":"cm-nayab-saini-directive-to-officials-ensure-time-bound-resolution-of-complaints-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सैनी के अधिकारियों को निर्देश: शिकायतों का हो समयबद्ध समाधान, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सैनी के अधिकारियों को निर्देश: शिकायतों का हो समयबद्ध समाधान, सीएम कार्यालय करेगा निगरानी
Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:02 PM IST
सार
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों की मौजूदा स्थिति और उनके निपटारे को लेकर अधिकारियों के साथ गंभीरता से चर्चा की।
विज्ञापन
अधिकारियों की बैठक लेते सीएम सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों, जनसंवाद पोर्टल और एसएमजीटी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने शिकायतों की मौजूदा स्थिति और उनके निपटारे को लेकर अधिकारियों के साथ गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा की दिशा में अहम कदम हैं। इनका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका समय पर समाधान करना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया प्रभावी होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजों में न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से समाधान शिविरों की नियमित निगरानी की जा रही है। शिकायतों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि समस्याओं के समाधान में होने वाली देरी को दूर किया जा सके।
बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जन शिकायतों के निपटारे को प्राथमिकता देने और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।