{"_id":"5a6ef4594f1c1b92268b7075","slug":"hpsc-released-new-rule-for-government-recruitment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब इस नए नियम के साथ होगी सरकारी भर्ती, आपके बड़े फायदे का है देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस नए नियम के साथ होगी सरकारी भर्ती, आपके बड़े फायदे का है देखिए
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
college students
सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए एक नया नियम बनाया गया है। अगर आप भी आवेदन करने की सोच रहे हैं तो जरूर जान लें, आपके बड़े फायदे का है।
Trending Videos
college students
दरअसल हरियाणा सरकार भर्ती प्रक्रिया को और ज्यादा पारदर्शी बनाने को लेकर गंभीर है, ताकि योग्य आवेदक ही चयनित हो सके। इसलिए हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) ने निर्णय लिया है कि सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा के तीन दिन बाद ही उसकी आंसर की सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी। ताकि परीक्षार्थी इस आंसर-की का अवलोकन करने के बाद अपनी हर प्रकार की शंका और आपत्तियों को को दूर कर लें।
college students
एचपीएससी द्वारा इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जबकि पहले हरियाणा में ऐसा नहीं होता था। एचपीएससी के चेयरमैन मनबीर सिंह भडाना के अनुसार, हरियाणा के प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों के लिए नई भर्ती करने की जिम्मेवारी एचपीएससी की होती है। इसके लिए एचपीएससी द्वारा अपनाई जा रही भर्ती प्रक्रिया पहले भी पारदर्शी थी, लेकिन अब इसे और पारदर्शी बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते उक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
college students
एक्सपर्ट पैनल निपटाएगा परीक्षार्थियों की आपत्तियां
एचपीएससी द्वारा की गई व्यवस्था के तहत परीक्षा के तीन दिन बाद ही आंसर-की को सार्वजनिक रूप से ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। उसके बाद परीक्षार्थी इस आंसर-की से खुद के द्वारा दिए गए उत्तरों की जांच करेंगे। यदि परीक्षार्थियों को लगता कि उत्तर पुस्तिका में दिए गए प्रश्नों का उत्तर में कोई गलती है, प्रश्न पूछने के तरीके में कोई त्रुटि है या फिर अन्य किसी प्रकार की त्रुटि है तो परीक्षार्थी ऑनलाइन ही अपनी आपत्ति दर्ज करवाएगा।

- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद इन आपत्तियों को एचपीएससी द्वारा एक्सपर्ट पैनल के पास भेजा जाएगा। वे इन आपत्तियों को दूर करे, अपनी रिपोर्ट एचपीएससी को देंगे। इन सभी आपत्तियों के दूर होने के बाद ही एचपीएससी संबंधित परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा।