{"_id":"5a1291b04f1c1bd0408b7bff","slug":"horrible-rape-case-in-india-horrible-gangrape-case-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं देश के 11 सबसे बड़े दरिंदगी भरे रेप केस, जिन्होंने हिलाकर रख दी आत्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं देश के 11 सबसे बड़े दरिंदगी भरे रेप केस, जिन्होंने हिलाकर रख दी आत्मा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
रेप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की ने पीजी जाने को ऑटो किया और ड्राइवर ने दो के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। देखिए देश में हुए ऐसे ही 11 दरिंदगी भरे रेप केस, जिन्होंने हिलाकर रख दिया।
Chandigarh Gangrape Case
ताजा मामला चंडीगढ़ का है। 17 नवंबर 2017 की शाम देहरादून की लड़की चंडीगढ़ से मोहाली जाने के लिए निकली। उसने ऑटो लिया, लेकिन ड्राइवर ने दो और सवारियों के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की की हालत इस समय ऐसी है कि बदहवासी छाई है। वहीं पुलिस भी अभी तक आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई है।
child rape
मार्च 2017 में शिमला में लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। मामले में काफी हंगामा हुआ, आगजनी हुई। एक आरोपी की हत्या कर दी गई, पुलिस वालों पर भी आरोप लगे। फिलहाल जांच जारी है, लेकिन मामले में लड़की के साथ जैसी दरिंदगी हुई, जानकर देश हिल गया।
विज्ञापन
rohtak rape
जुलाई 2017 में चडीगढ़ में ही 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। आरोपी बच्ची के अपने दोनों मामा निकले। बच्ची से रेप का पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई। वक्त भी ऐसा था कि उसका गर्भपात भी नहीं करा सकते थे, ऐसे में लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया। जिसे मां बाप ने अपनाने से इंकार कर दिया और अनाथाश्रम भेज दिया। वहीं दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
rape attempt
जून 2016 में हरियाणा के रोहतक में एक लड़की की गैंगरेप के बाद बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के संग बलात्कार करने के बाद उसके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। महिला सोनीपत की रहने वाली थी और उसे एकतरफा प्यार करने वाले आरोपी ने अपने दोस्त के संग अपनी कार में बलात्कार किया। उसके बाद उसका चेहरा पत्थरों से कूच कर भाग गए।