कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें
एक कार में युवक और महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर में गोलियां लगी थी। देखिए खौफनाक तस्वीरें।
कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें
एक कार में युवक और महिला का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के सिर में गोलियां लगी थी। दिल दहला देने वाली वारदात हरियाणा के रेवाड़ के कोसली इलाके में घटी। रेवाड़ी के गांव गुडियानी और जाटूसाना के बीच नेहरू केनाल की पटरी पर शुक्रवार को एक कार में युवक और महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव ड्राइविंग सीट और महिला का शव ड्राइवर के बराबर की सीट पर मिला।
कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें
दोनों की कनपटी पर गोली लगी थी और दोनों एक-दूसरे की ओर झुके हुए थे। पुलिस को कार के अंदर एक पिस्टल, कारतूस के चार खोल और दो मोबाइल भी पड़े मिले। पुलिस हालांकि इसे पहली नजर में आत्महत्या मान रही है लेकिन हालात के मद्देनजर हत्या या ऑनर किलिंग की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच की बात कही है।
कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें
मृतका के पति ने युवक पर पत्नी के अपहरण और हत्या का आरोप लगाया है। गांव गुडियानी-जाटूसाना के बीच से निकलने वाली नेहरू कैनाल की पटरी पर सफेद रंग की आल्टो कार (एचआर 13 एफ 5252) सुबह से खड़ी देखी गई। आस-पास के खेतों में काम करने वाले लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें दो शव लहूलुहान हालत में मिले। गांववालों के सूचना देने पर कोसली और जाटूसाना थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
कार में खून से सने मिले युवक-युवती, देखिए वीभत्स तस्वीरें
कार में युवक और महिला के शव के साथ ही दो मोबाइल, महिला का वोटर कार्ड, कुछ दवाइयां, 32 बोर का पिस्टल मिला। महिला को दो से अधिक गोली लगीं थीं। उसके वोटर कार्ड से पता चला है कि उसका नाम सुनीता है और वह भिवानी की रहने वाली है। उसकी शादी बहादुरगढ़ के सेक्टर सात में रहने वाले पवन कुमार के साथ हुई थी। वहीं मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ़ के ही जयबीर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, दोनों की मौत गोली लगने से हुई है।