{"_id":"5b73f6a142c79244c342abac","slug":"honors-ceremony-organized-on-independence-day-in-chandigarh-punjab-and-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवसः चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा में किसे मिला कौन-सा सम्मान और अवार्ड, यहां जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवसः चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा में किसे मिला कौन-सा सम्मान और अवार्ड, यहां जानिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त को 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के बहादुर पुलिसकर्मियों और हस्तियों को सम्मान व अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
राज्यपाल व प्रशासन वीपी सिंह बदनौर
चंडीगढ़ में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ये पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर यूटी पुलिस विभाग से उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के लिए होमगार्ड वालंटियर से इंस्पेक्टर पद पर आसीन कुल 18 पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए इंस्पेक्टर शादी लाल, हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जबकि सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर रामदयाल, इंस्पेक्टर कुलदीप कौर, इंस्पेक्टर देविंदर सिंह, एएसआई रामफल सिंह, हेड कांस्टेबल सरवन कुमार, हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह, हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह, महिला हेड कांस्टेबल परमजीत कौर, हेड कांस्टेबल बिजेंदर सिंह, हेड कांस्टेबल राम प्रकाश, सीनियर कांस्टेबल सुनील कुमार, सीनियर कांस्टेबल संजय कुमार, सीनियर कांस्टेबल प्रदीप सिंह और सीनियर कांस्टेबल सुनील मेहता शामिल रहे। इनके अलावा सराहनीय कार्यों के लिए डीजीपी स्टाफ में कार्यरत महिला हेड कांस्टेबल देविंदर कौर और कांस्टेबल समसुदीन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चंडीगढ़ प्रेसीडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित हुए दो होमगार्ड जवान
यूटी पुलिस विभाग से इस वर्ष दो होमगार्ड जवानों को प्रेसीडेंट पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले होमगार्ड जवानों में बेल्ट नंबर-278 वालंटियर अनिल कुमार और बेल्ट नंबर-783 वालंटियर अनिल कुमार शामिल रहे। बेल्ट नंबर-278 वालंटियर अनिल कुमार चंडीगढ़ होमगार्ड में 14 फरवरी 2000 में लॉ एवं आर्डर सहित विभिन्न प्रकार की ड्यूटी के लिए भर्ती हुए। 18 वर्ष 6 महीने के कार्यकाल के दौरान अनिल ने ट्रैफिक, डीएसपी ईस्ट ऑफिस, थाना-26, थाना इंडस्ट्रियल एरिया, जीओ मेस व पुलिस लाइन में सेवाएं दीं। एकाग्रता और लगन से ड्यूटी करने सहित उनकी पब्लिक डीलिंग काफी सभ्य रही।
ड्यूटी के प्रति लगन देख वरिष्ठ अधिकारियों ने बेल्ट नंबर-278, वालंटियर अनिल कुमार को इससे पहले क्लास फर्स्ट व थर्ड के चार प्रशस्ति पत्र सहित विभिन्न कैश रिवार्ड से सम्मानित किया गया। बेल्ट नंबर-783 वालंटियर अनिल कुमार को 3 सितंबर 2004 में चंडीगढ़ होमगार्ड में भर्ती हुए। अपने 13 वर्ष 11 महीने के कार्यकाल के दौरान उन्होंने डीएसपी सिक्योरिटी, वीआईपी सिक्योरिटी, पुलिस हेडक्वार्टर, सीसीआईसी, होमगार्ड हेडक्वार्टर, पीसीआर और ट्रैफिक यूनिट में सराहनीय सेवाएं दी। पूरी लगन से ड्यूटी करने सहित वालंटियर अनिल कुमार की पब्लिक डीलिंग काफी सभ्य रही। असामयिक ड्यूटी के दौरान भी उन्होंने सराहनीय सेवाएं दीं। ड्यूटी के प्रति वालंटियर अनिल कुमार की लगन देख वरिष्ठ अधिकारियों ने इससे पूर्व उन्हें फर्स्ट व थर्ड क्लास के 14 प्रशस्ति पत्र सहित विभिन्न कैश रिवार्ड से सम्मानित किया गया है।

चंडीगढ़ नगर निगम
चंडीगढ़ में नगर निगम के 37 कर्मचारियों को मेयर ने किया सम्मानित
15 अगस्त को नगर निगम के 37 कर्मचारियों और 5 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इन सभी को मेयर देवेश मोदगिल और कमिश्नर केके यादव ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में एमओएच विंग के दिनेश गुप्ता, नरेंद्र कौर, मोहिंदर पाठक, जगजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, गुरसेवक, जगदीश, राजेंद्र, जंगी, गगनदीप शर्मा का नाम शामिल रहे।
कमिश्नर के निजी सचिव जतिन सैनी, कमिश्नर कार्यालय के स्टाफ में तैनात सीनियर सहायक महेश शर्मा, सेवादार प्रगट सिंह, अंशु चांदना, राजेश यादव, चंदन, मुकेश, रवि दत्त, दलबीर कुमार, हरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, नीरज, सन्नी गुप्ता, अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर ललित कुमार, बेलदार दर्शन लाल, इंजीनियरिंग विंग के भुवनेश सपरा, रोशन लाल, प्रवीण कुमार, अश्वनी कुमार, सरोज प्रसाद, रंगानाथा, राजीव, राकेश कुमार, गुरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, सुशील कुमार और संजीव गुप्ता का नाम भी शामिल रहे। पांच समाजसेवियों में बलविंदर, प्रगति त्रिखा, अमित दीवान, जसजोत सिंह और कुलदीप सिंह का नाम भी सूची में शामिल रहे।

स्वतंत्रता दिवस परेड
डीआईजी ओपी मिश्रा को प्रेसीडेंट पुलिस पदक
बतौर एसीपी आतंकियों का एनकाउंटर करने और गिरफ्तार करने, भारी मात्रा में असलहा बरामद करने, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस, पीएम सिक्योरिटी रहते समय सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स सुपरवाइज करने, कॉमनवेल्थ गेम्स-2010 में डीसीपी एयरपोर्ट रहते समय लॉ एवं ऑर्डर व सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स को सुपरवाइज करने और वर्ष 2012 में स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवाओं के लिए प्रेसीडेंट पुलिस पदक हासिल कर चुके एजीएमयूटी कैडर, वर्ष 2002 बैच के आईपीएस एवं चंडीगढ़ पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी सेवा प्रदान कर रहे डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा को इस वर्ष उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रेसीडेंट पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। क्राइम ब्रांच, एंटी नारकोटिक्स सेल, ऑपरेशंस एवं कम्यूनिकेशंस सहित अन्य यूनिट्स का कार्यभार संभालने सहित डीआईजी ओपी मिश्रा ने पुलिसिंग को बेहतर बनाने व बेसिक प्रिंसिपल पर आधारित कई पुस्तकें भी लिखी हैं।