फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   honeypreet write a letter for shifting from ambala and wants to go rohtak jail

सुनारिया जेल जाना चाहती है हनीप्रीत, चिट्ठी लिख लगाई गुहार...इसी जेल में बंद राम रहीम

Wed, 14 Nov 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
honeypreet write a letter for shifting from ambala and wants to go rohtak jail
हनीप्रीत - फोटो : फाइल फोटो

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत रोहतक जेल में शिफ्ट होना चाहती है। अभी अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत वहां नहीं रहना चाहती। राम रहीम की गोद ली बेटी ने अंबाला जेल से शिफ्टिंग की गुहार जेल विभाग से लगाई है।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने बाकायदा पत्र भी लिखा है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्र मिलने की पुष्टि की है। लेकिन किस जेल में शिफ्ट होना चाहती है, यह नहीं बताया। सूत्रों के अनुसार पत्र में हनीप्रीत ने सुनारिया जेल का विकल्प दिया है। उन्होंने बताया कि हनीप्रीत की शिफ्टिंग की अर्जी मिली है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बाद निर्णय लिया जाएगा। इसमें अनेक पहलू ध्यान में रखे जाएंगे। पंचकूला हिंसा के बाद से हनीप्रीत अंबाला जेल में ही बंद है। वह अपने मुंह बोले पिता राम रहीम के नजदीक जाना चाहती है। जो कि साध्वी यौन शोषण मामले में सजा पाने के बाद से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

honeypreet write a letter for shifting from ambala and wants to go rohtak jail
हनीप्रीत इन्सां - फोटो : फाइल फोटो
पंवार ने स्पष्ट किया कि राम रहीम की ओर से पैरोल संबंधी कोई अर्जी सरकार के पास नहीं पहुंची है। ऐसे में पैरोल देने पर विचार का सवाल ही नहीं उठता। अगर अर्जी आती है तो उसकी भी वेरिफिकेशन कराएंगे। जेल में राम रहीम का आचरण ठीक है। उसे फोन पर बात करने की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

राम रहीम की मांग को जेल विभाग ने किया था खारिज
 इससे पहले राम रहीम भी हनीप्रीत को सुनारिया जेल में लाने की मांग कर चुके हैं, जिसे जेल विभाग ने खारिज कर दिया था। पंवार ने कहा कि हनीप्रीत के आवेदन की आईजी स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी। यदि जेल ट्रांसफर करने का आधार सही मिला तो अदालत के जरिये इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed