16 वर्षीय करण की मौत के बाद पुलिस और स्कूलों की ओर से भी जारी एडवाइजरी जारी किए जाने लगे हैं। ऐसे गेम्स के सोर्स का पता नहीं चलना, सभी के लिए एक बड़ा सवाल है।
2 of 10
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
पुलिस की एडवाइजरी में कहा गया है कि ब्लू व्हेल जैसे गेम्स आसानी से फ्री गेम्स की तरह डाउनलोड नहीं किए जा सकते हैं। सोशल मीडिया से शुरू होने वाले खतरनाक ब्लू व्हेल गेम की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है, जो पहले से डिप्रेशन में हैं या जिनमें आत्मविश्वास में कमी है।
ब्लू व्हेल जैसे जैसे आगे बढ़ती है, जान का जोखिम भी टास्क के साथ बढ़ने लगता है। किलर गेम ब्लू व्हेल की शुरुआत सहज स्टेज से होती है। इसके शिकंजा में फंसने वाले को ऐसा महसूस होता है कि वह आखिर तक के सभी टास्क पूरा करने में सफल हो जाएगा।
4 of 10
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
इसी बीच कब और कैसे ब्लू व्हेल का आदि हो जाता है। ट्रोजन वाइरस चूंकि सभी सुबूत को खत्म कर देता है, ऐसे में ब्लू व्हेल समेत दूसरे ऑनलाइन गेम्स से निपटना सभी के लिए एक बड़ी चुनौती है।
पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सऐप के जरिये अपने बच्चों की फ्रैंड्स लिस्ट में शामिल होकर हालात पर नजर बनाए रखना बच्चों की जिंदगी बचाने में काफी सहायक हो सकती हैं।