फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

Tue, 10 Nov 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Tue, 10 Nov 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

himachal governor acharya devrat statement on untouchability

हिमाचल प्रदेश के गवर्नर आचार्य देवव्रत एक कार्यक्रम के सिलसिले में अपनी ससुराल सोनीपत के गांव नाहरी पहुंचे। यहां उन्होंने कई चौंकाने वाली बातें कहीं। जानिए क्या बोले? रिपोर्टः विजेंद्र कौशिक, सोनीपत

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

himachal governor acharya devrat statement on untouchability

आचार्य देवव्रत का कहना है कि हरियाणा ही नहीं, देवभूमि हिमाचल में भी छुआछूत है। कई इलाके तो ऐसे हैं, जहां मिड डे मील के लिए अब भी जाति के आधार पर विद्यार्थियों की अलग से लाइन लगवाई जाती हैं, लेकिन तत्काल इस भेदभाव को खत्म करने की हिदायत दी गई है। किसी भी सूरत में छुआछूत व लड़कियों से भेदभाव नहीं होने देंगे।

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

himachal governor acharya devrat statement on untouchability

आचार्य देवव्रत गांव नाहरी में पत्नी दर्शना देवी के साथ बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की अलख जगाने पहुंचे थे। अमर उजाला से खास बातचीत में आचार्य देवव्रत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि देवभूमि के हर हिस्से में ऐसा हो रहा है। शिमला से आगे ऊपरी पहाड़ी इलाकों में लोगों के आदर्श आज भी उच्च हैं। लोग घरों को ताला तक नहीं लगाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

himachal governor acharya devrat statement on untouchability

आचार्य देवव्रत ने कहा कि ‌हिमाचल में बेटियों की संख्या बेटों से ज्यादा है, लेकिन पंजाब व हरियाणा से लगते हिस्से में भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई पनप रही है। उनका पूरा प्रयास है कि संस्कृति, शिक्षा के ढांचे में बदलाव लाकर बुराइयों को खत्म किया जाए। क्योंकि आज की आधुनिक शिक्षा अक्षर ज्ञान तो दे सकती है, लेकिन संस्कार नहीं दे पा रही।

विज्ञापन

गवर्नर के बड़े बोल, हरियाणा की तरह हिमाचल में भी है छुआछूत

himachal governor acharya devrat statement on untouchability

हिमाचल में गाय के माध्यम से विशेष विचारधारा थोपने के आरोप पर राज्यपाल ने कहा कि बस समझने का फर्क है। उनकी इच्छा है कि हर घर के खूंटे पर गाय बंधी हो, लेकिन इसके लिए किसी परिवार को मजबूर नहीं किया जाएगा, बल्कि गाय के गुणों को समझकर खुद ही परिवार गाय पालने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed