यहां देखिए चंडीगढ़ ट्रेड फेयर की खूबसूरती, ऑफर्स स्पेशल हैं
8 क्लिक कीजिए और सेक्टर 17 परेड ग्राउंड में चल रहे ट्रेड फेयर की खूबसूरत तस्वीरें देखिए। यहां आपको शॉपिंग पर स्पेशल ऑफर भी मिलेंगे।
यहां देखिए चंडीगढ़ ट्रेड फेयर की खूबसूरती, ऑफर्स स्पेशल हैं
दीपावली के लिए अगर शॉपिंग करने का मन बना रहे हैं तो इस फेयर में आना बेहतर रहेगा। इसमें घरेलू सामग्री से लेकर घर की साज सजावट का भरपूर सामान मिलेगा। फेयर में 400 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं। चार दिवसीय फेयर के दूसरे दिन हजारों लोग खरीदारी करने पहुंचे। देश के कोने-कोने से यहां लघु उद्यमी पहुंचे हुए हैं। इसमें हैंडीक्राफ्ट का भी काफी सामान शामिल है।
यहां देखिए चंडीगढ़ ट्रेड फेयर की खूबसूरती, ऑफर्स स्पेशल हैं
यूपी के मुरादाबाद से मोहम्मद जुबेर यहां एंटीक सामान लेकर आए हैं। इनमें ब्रिटिशकालीन एंटीक कम्पास, घड़ियां और ब्रिटिश घराने के कुछ चुनिंदा बर्तन भी शामिल हैं। ये कम्पास जुबेर के पिता ने यूपी के कई राज्यों के अलावा पाकिस्तान और विदेशों से एकत्र किए हैं। 200 रुपये से शुरू होने वाले ये एंटीक कम्पास 2500 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इसके अलावा उनके पास कई अन्य तरह का एंटीक सामान है।
यहां देखिए चंडीगढ़ ट्रेड फेयर की खूबसूरती, ऑफर्स स्पेशल हैं
नागालैंड से आईं अतोशी और टोली फेयर में स्पेशल वुडन फ्लावर लेकर आईं हैं। ये फ्लावर लकड़ी के बने हुए हैं। घर की सजावट के लिए लोग इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। अतोशी के अनुसार इन डेकोरेटेड फ्लावर की सही से देखभाल की जाए तो यह 6 से 7 साल तक आराम से चल जाते हैं। टोली ने बताया कि वह देशभर में इन खास फ्लावर को लेकर जा चुकी हैं। चंडीगढ़ में भी उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है।
यहां देखिए चंडीगढ़ ट्रेड फेयर की खूबसूरती, ऑफर्स स्पेशल हैं
फ्लावर की वैरायटी, नाम और दाम- वुडन रोज(80 रुपये प्रति स्टिक) फ्लावर स्टीक(150 रुपये प्रति स्टिक) पम लीव(60 रुपये प्रति स्टिक) स्टॉकिंग फ्लावर(150 रुपये प्रति स्टिक) वुलन फ्लावर(150 रुपये प्रति स्टिक) बाउल फ्लावर(80 रुपये प्रति स्टिक) गोल्डन गलिर्ट्स फ्लावर (150 रुपये प्रति स्टिक लोम स्टिक)