{"_id":"5dd685cc8ebc3e5508009a01","slug":"helicopter-lands-first-time-in-a-village-of-yamuna-nagar-for-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा क्लर्क बेटा, दुल्हन ने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के सपने को पूरा करने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा क्लर्क बेटा, दुल्हन ने कही ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 21 Nov 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए एक बेटे ने हेलीकॉप्टर में बारात ले जानी की ठानी। केवल ठानी ही नहीं बल्कि इसे पूरा कर दिखाया। गांव में हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। क्योंकि इससे पहले कभी गांव में हेलीकॉप्टर नहीं आया था। आइए जानते हैं इस खास शादी के बारे में...
2 of 5
यह बारात हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव रतुवाला से निकली। सुखविन्द्र कुमार उर्फ लक्की हेलीकॉप्टर में बारात लेकर गया। हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए गांव के मुख्य मार्ग पर दो एकड़ जमीन में हेलीपैड बनाया गया था। गांव में पहली बार हेलीकॉप्टर से बारात जाती देख ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। लड़के के भाई मामचंद ने बताया कि कंपनी को दिए समय के अनुसार सुबह लगभग दस बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर चला।
3 of 5
गांव में ग्यारह बजकर पांच मिनट पर हेलीकॉप्टर पहुंच गया। फिर इसी हेलीकॉप्टर में सुखविन्द्र, उसकी मां पालो देवी, पिता फूलचंद, भाभी छीमा देवी, कोहिनूर चंचल सिघाल बारात लेकर सरस्वती नगर के लिए निकले। सरस्वती नगर में हेलीकॉप्टर ग्यारह बजकर तीस मिनट पर पहुंच गया। इसके बाद सरस्वती नगर में विवाह स्थल पर बार दीवारी, जय माला सहित सभी रस्में पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके बाद दो बजकर 31 मिनट पर हेलीकॉप्टर में सुखविन्द्र सिंह अपनी नई नवेली दुल्हन कुसुम को लेकर बैठा और परिवार के सदस्यों के साथ गांव रतुवाला के लिए उड़ान भरी। दो बजकर 56 मिनट पर हेलीकॉप्टर गांव में लैंड किया। गांव में पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने रस्मों व रीति रिवाजों के साथ दुल्हन का स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 5
मां पालो देवी ने बताया कि बड़े बेटे की शादी के बाद परिवार में आपसी विचार विर्मश पर सभी सदस्य यहीं कहते थे कि मां तुझे एक दिन हेलीकॉप्टर की सैर अवश्य करवाऊंगा। उसकी यह इच्छा छोटे बेटे सुखविन्द्र सिंह की शादी में पूरी हो गई। डीसी कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि उसने कभी नहीं सोचा था कि बारात हेलीकॉप्टर में लेकर जाऊंगा। उसके पिता व भाई के प्रयासों से यह सब संभव हो पाया है। वहीं दुल्हन कुसुम का कहना है कि वह काफी खुश है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।