फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: मानसून की पहली बारिश, तस्वीरों में देखिये ट्राईसिटी का हाल, मोहाली में सड़कें लबालब, जीरकपुर में जाम

Tue, 02 Jul 2024 01:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Jul 2024 01:04 PM IST
सार

Photos: मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है वहीं कई जगर परेशानी का सबब भी बनी। सड़कों पर कई जगह पानी भर गया। मोहाली के बाजार पानी से लबालब दिखे। जीरकपुर में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। 

विज्ञापन
heavy rain in Chandigarh over tricity see photos gallery traffic jam in Zirakpur
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रेलवे पुल के नीचे भरा पानी - फोटो : शुभम कौशल

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में मंगलवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी है। सुबह लगभग दो घंटे तक पहली बारिश हुई। तेज झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है वहीं, बरसात परेशानी का सबब भी बनी। चंडीगढ़ की कई सड़कों पर कुछ देर के लिए पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। वहीं मोहाली के बाजार पानी से लबालब दिखे। जीरकपुर की सड़कों पर पानी भर जाने से वहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एयरपोर्ट रोड पर वाहनों की लंबी कतारें दिखी। 

heavy rain in Chandigarh over tricity see photos gallery traffic jam in Zirakpur
बारिश में गुजरती साइकिल सवार - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सुबह हुई तेज बरसात के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हुई। बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया था। 
heavy rain in Chandigarh over tricity see photos gallery traffic jam in Zirakpur
फेज-5 की मार्केट में रोड गली बंद होने की वजह से जमा पानी - फोटो : विशाल शंकर
मोहाली में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की लापरवाही की पोल खोल डाली। मोहाली के कई बाजारों में पानी जमा हो गया। दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in Chandigarh over tricity see photos gallery traffic jam in Zirakpur
जीरकपुर की सड़कों पर जमा पानी की वजह से ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
मोहाली के अलावा जीरकपुर, डेराबस्सी के साथ ही कई अन्य स्थानों पर रोड गली साफ न होने से सड़कों पर पानी भर गया है। मोहाली में सुबह आठ बजे से शुरू हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। 

 
विज्ञापन
heavy rain in Chandigarh over tricity see photos gallery traffic jam in Zirakpur
सड़क पर भरे पानी की वजह से किनारे से गुजरते साइकिल सवार। - फोटो : अमर उजाला
खरड़ में गलियों के भीतर जबरदस्त जलभराव की स्थिति देखी गई। पानी से भरी सड़कों की वजह से वाहन चालकों की मुश्किलें भी बढ़ गईं। वाहनों के टायर आधे आधे डूबे दिखाई दिए। वहीं, दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक बामुश्किल इस जलभराव के बीच से निकलते नजर आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed