फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति पाक सीमा पर शहीद, पत्नी बोली, झूठी है खबर, वो हर हाल में आएंगे

Wed, 23 Nov 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सांपला(हरियाणा) Updated Wed, 23 Nov 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
head constable rai singh martyr in rajori in pakistan firing, family and village mournfull
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
पाकिस्तान ही फायरिंग में शहीद हुए बीएसएफ के हेडकांस्टेबल राय सिंह की पत्नी उनकी शहादत की खबर मानने को तैयार नहीं है। देखिए, ये रिपोर्ट।
head constable rai singh martyr in rajori in pakistan firing, family and village mournfull
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
सुनीता पति की शहादत की खबर सुनकर बेहोश हो गईं। महिलाओं ने बड़ी मुश्किल से उन्हें संभाला। सुनीता बार-बार यही कहती रही कि नहीं, यह खबर झूठी है, उनका पति हर हाल में आएगा। वहीं, जब गांव वालों ने शहीद के घर के सामने चौपाल में राय सिंह अमर रहे के नारे लगाए तो यह सुनकर शहीद की बूढ़ी मां चंद्रा देवी भी बेहोश हो गईं। इस समय तक मां को बेटे की शहादत की जानकारी नहीं थी।
head constable rai singh martyr in rajori in pakistan firing, family and village mournfull
राजौरी में हरियाणा का हेड कांस्टेबल राय सिंह शहीद
वहीं, राय सिंह के शहीद होने की खबर उनके गांव खेड़ी सांपला में जैसी ही पहुंची गांव गम में डूब गया। हर कोई शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगा। देर शाम तक शहीद के घर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। गांव वालों और परिजनों को इस बात पर गर्व था कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। सुबह से शाम तक परिजन व ग्रामीण शहीद के पार्थिव शरीर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
head constable rai singh martyr in rajori in pakistan firing, family and village mournfull
बाद में बीएसएफ मुख्यालय से सूचना मिली कि देर शाम तक शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंच पाएगा। शाम को खबर आई कि पार्थिव शरीर दिल्ली आ गया है। वहां से मंगलवार सुबह गांव लाया जाएगा। सुबह करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस स्थित बहुतकनीकि संस्थान के सामने नगर पालिका की जमीन पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों की मांग है कि उसी स्थान पर शहीद का स्मारक बनाया जाए।
विज्ञापन
head constable rai singh martyr in rajori in pakistan firing, family and village mournfull
राजौरी में शहीद हुए हरियाणा के हेड कांस्टेबल राय सिंह
रविवार देर रात पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर की गई फायरिंग में सीमा पर गश्त कर रहे गांव खेड़ी सांपला निवासी बीएसएफ  के हवलदार राय सिंह गोली लगने से शहीद हो गए। बताया गया कि परिजनों को रात करीब 12 बजे ही राय सिंह के घायल होने की सूचना मिल गई थी। सुबह जब लोगों ने टीवी पर राय सिंह के शहीद होने की खबर देखी तो उनके घर के बाहर ग्रामीणों का हुजूम लग गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed