फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HDFC ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका, सेविंग या सेलरी अकाउंट है तो देख लीजिए

Tue, 21 Feb 2017 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
hdfc bank to cap cash transactions raise fee from 1st march for salary and saving account holders
एचडीएफसी - फोटो : फाइल फोटो
एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अगर आपने सेविंग या सेलरी अकाउंट खुलवा रखा है तो जरूर देख लीजिए, बड़े काम की है खबर।
hdfc bank to cap cash transactions raise fee from 1st march for salary and saving account holders
एचडीएफसी एटीएम - फोटो : अमर उजाला
भारत के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने आगामी एक मार्च से शाखाओं से फ्री टांजेक्शन की लिमिट को 5 से घटाकर 4 किए जाने, ब्रांच से कैश निकालने की सीमा और उस पर चार्ज का ऐलान किया। बैंक के इस कदम के पीछे की वजह डिजिटल ट्रांजेक्शन को बताया जा रहा है। सरकार नोटबंदी के बाद लोगों को नकद-रहित और डिजिटल लेन-देन के लिये प्रोत्साहित कर रही है। इस लिहाज से बैंक का यह कदम महत्वपूर्ण है।
hdfc bank to cap cash transactions raise fee from 1st march for salary and saving account holders
एचडीएफसी एटीएम - फोटो : अमर उजाला
एचडीएफसी का यह नया आदेश एक मार्च 2017 से लागू हो जाएगा। इस नए आदेश के मुताबिक सेविंग्स और सैलरी अकाउंट होल्डर्स अब एक महीने में सिर्फ चार बार ही मुफ्त में बैंक में पैसा जमा कर सकेंगे या फिर निकाल सकेंगे। चार बैंकिंग ट्रांजेक्‍शन में जमा और निकासी दोनों की संख्‍या शामिल होगी। यानी की 5वीं बार पैसे जमा करने या निकालने पर 150 रुपए देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
hdfc bank to cap cash transactions raise fee from 1st march for salary and saving account holders
एचडीएफसी बैंक
कैश ट्रांजेक्शन की कीमत के आधार पर बैंक ने शाखाओं (होम ब्रांच) में मुफ्त नकद लेन-देन की सीमा को दो लाख रुपये कर दिया है। दो लाख रुपए से ज्यादा की निकासी पर प्रति हजार 5 रुपए या कम से कम 150 रुपए चार्ज देना होगा। वहीं नॉन होम ब्रांच से एक दिन में 25 हजार रुपए तक की रकम निकाली जा सकती है। इससे ज्यादा पैसे निकालने पर प्रति हजार 5 रुपए या कम से कम 150 रुपए चार्ज देना होगा।
विज्ञापन
hdfc bank to cap cash transactions raise fee from 1st march for salary and saving account holders
एचडीएफसी बैंक
थर्ड पार्टी ट्रांजेक्‍शन के लिए भी बैंक ने 25,000 रुपए की राशि निर्धारित कर दी है। थर्ड पार्टी ट्रांजेक्‍शन के दौरान 25,000 रुपए निकालने पर 150 रुपए चार्ज के अलावा टैक्‍स और सेस देना होगा। वहीं थर्ड पार्टी ट्रांजेक्‍शन के दौरान 25,000 रुपए से ज्‍यादा निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं सीनियर सिटीजन, बच्‍चों और नाबालिगों के बैंक खातों से भी 25000 रुपए निकालने की राशि तय की गई है, पर इस पर चार्ज वसूल नहीं किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed