हरियाणवी डांसर व गायिका सपना चौधरी के नाम से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है, जिस पर कमेंट ऐसे आ रहे हैं। देखिए।
2 of 7
सिंगर सपना चौधरी की फर्जी फोटो फेसबुक पर वायरल
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो में एक महिला अस्पताल में स्ट्रैचर पर लेटी दिखाई दे रही है, जिसे सपना बताया जा रहा है। सपना के परिवार वालों ने इस फोटो को फर्जी बताया है। बता दें कि सपना ने 4 सितंबर को जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की थी, तब से ही वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत में सुधार है।
3 of 7
सिंगर सपना चौधरी की फर्जी फोटो फेसबुक पर वायरल
- फोटो : अमर उजाला
इस फोटो पर कुछ लोग यह लिखकर वायरल कर रहे हैं कि सपना ने यह फोटो भेजा है उसकी अब तबीयत ठीक है। कुछ ने आपत्तिजनक कमेंट करके भी इसे वायरल किया है।
4 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सिंगर-डांसर सपना चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका के कोर्ट से रद्द होने के फैसले को वकील हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। सपना अभी ICU में ही है। ऐसे में अब सपना पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है।
5 of 7
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
सपना के वकील एवं बार एसोसिएशन गुड़गांव के अध्यक्ष पर्वत सिंह ठाकरान ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की जाएगी। दरखास्त के कागजात तैयार किए जा रहे हैं।