फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांसर सपना चौधरी को किन खूबियों ने पहुंचाया बिग बॉस में, आज जान ही लीजिए

Sun, 01 Oct 2017 09:07 AM IST
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
शील भारद्वाज/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Sun, 01 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
haryanvi singer dancer sapna chaudhary bigg boss 11 contestant
डांसर सपना चौधरी - फोटो : amar ujala
हरियाणवी सिंगर व डांसर सपना चौधरी का​ बिग बॉस तक पहुंचना इत्तफाक नहीं है, बल्कि बहुत सी ऐसी खूबियां हैं, जिन्होंने सपना को बिग बॉस में एंट्री दिलाई। जानिए...
haryanvi singer dancer sapna chaudhary bigg boss 11 contestant
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
लाखों लोगों के दिलों की धड़कन सपना चौधरी बिग बॉस के घर में धमाल मचाएगी। वह बिग बॉस परिवार में पहुंच चुकी है। सपना चौधरी अब बिग बॉस की प्रतिभागी बनने वाली है। शुक्रवार को नजफगढ़ स्थित सपना के घर में उनके चाचा व चाची के अलावा कोई नहीं था। चाची सीरी व चाचा भान प्रताप ने पहले तो इस बात से अनभिज्ञता जताई कि सपना फिलहाल कहां है।
haryanvi singer dancer sapna chaudhary bigg boss 11 contestant
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
मां नीलम, छोटे भाई कर्ण व बड़ी बहन सोनू के बारे में भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। लेकिन काफी लंबी बातचीत के बाद चाचा-चाची ने यह बताया कि सपना बिग बास में गई है और परिवार के बाकी लोग भी फिलहाल उसके साथ गए हैं।  सिरी ने बताया कि सपना 23 सितंबर से घर नहीं आई। सपना के चाचा भान प्रताप ने बताया कि सपना चार-पांच दिन से बिग बॉस में ही है और एक अक्तूबर को बिग बॉस में दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryanvi singer dancer sapna chaudhary bigg boss 11 contestant
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
बहरहाल, सपना की इंट्री से बिग बास में हरियाणा, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के निवासी करोड़ों लोगों की रुचि बढ़ना लाजमी हो गया है। जिस तरह बिग बास के दूसरे प्रमुख पात्र विवादों में रहे हैं, उसी तरह सपना का भी विवादों से सीधा नाता रहा है। हरियाणवी कलाकार वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि इसके बावजूद लोगों को बिग बास में सपना के जलवे देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन
haryanvi singer dancer sapna chaudhary bigg boss 11 contestant
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
सपना चौधरी का जन्म गुरुग्राम से सटी एक साधारण कालोनी में 25 सितंबर 1990 को एक साधारण परिवार में हुआ था। वह जब 12 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया। मां नीलम गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित एक गारमेंट्स हाउस में धागा काटने का काम करने लगी। कुछ समय बाद मां अपने परिवार को नजफगढ़ ले आईं। नजफगढ़ में स्कूली शिक्षा के दौरान ही सपना की गाने में गहरी रुचि बन गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed