फिल्म 'सुल्तान' की नायिका जैसे पुरुष पहलवानों से लोहा लेती है, ठीक वैसे ही रियो जाने से पहले महिला पहलवानों ने अपनी तैयारियों को परखा। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 6
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा की तीनों महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फौगाट और बबीता कुमारी रियो ओलंपिक में हरियाणवी दम दिखाने को बेताब हैं। साई सेंटर, बहालगढ़ में प्रैक्टिस के अंतिम दिन वीरवार सुबह तीनों महिला पहलवानों ने सेंटर के युवा पुरुष पहलवानों के साथ दो-दो हाथ कर अपनी तैयारियां को परखा। कोच व स्टाफ महिला पहलवानों के दमखम को देकर बेहद खुश नजर आया। कोच कुलदीप मलिक कहते हैं कि महिला पहलवानों से गोल्ड से कम मंजूर नहीं है।
3 of 6
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
महिला पहलवानों की टीम शुक्रवार तड़के चार बजे दिल्ली से रियो के लिए रवाना हो गई। जार्जिया से महिला पहलवानों की टीम 19 अगस्त को सोनीपत पहुंची। तभी से बहालगढ़ स्थत साई सेंटर में प्रैक्टिस कर रही थीं। आधा घंटा वार्मअप करने के बाद सबसे पहले विनेश फौगाट की 14 साल के जूनियर पहलवान के साथ तीन बाउट करवाई गईं। तीनों बाउट में जूनियर पहलवान ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन विनेश के दाव-पेंच के आगे एक न चली।
4 of 6
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
इसके बाद साक्षी मलिक ने 15 साल के जूनियर पुरुष पहलवान के साथ तीन बाउट हुईं। कोच ने बारीकी से मुकाबले देखे। साथ ही साक्षी को कामयाबी के टिप्स भी दिए। साक्षी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बबीता कुमारी ने भी जूनियर पहलवान के साथ दाव-पेंच की प्रैक्टिस की। इसके बाद तीनों महिला पहलवानों ने अपनी साथी महिला पहलवानों के साथ दो घंटे जमकर मेहनत की।
5 of 6
हरियाणा पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बबीता फोगट
- फोटो : फाइल फोटो
विदेशी कोच ने बताया, कैसे लेना है प्वाइंट: प्रैक्टिस के दौरान विदेशी कोच डोबो ने महिला पहलवानों को बताया कि किस तरह विरोधी पहलवान को लाइन से बाहर कर प्वाइंट लेना है। ध्यान रखना है कि खुद वे अंदर कैसे रहें। 68 वर्षीय विदेशी कोच का कहना है कि महिला कुश्ती टीम से वे सात साल से जुड़े हैं। भाषा की परेशानी नहीं आ रही है। पहलवान उनके द्वारा बताई गई टिप्स अच्छी तरह समझती हैं। तीनों पहलवानों की अच्छी तैयारी है। कामयाब जरूर मिलेगी।