हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में शनिवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ, जिसमें हिस्सा लेकर जवानों ने अंतिम पग पार करके संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ ली।
2 of 5
पासिंग आउट परेड में पहुंचे सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
ठीक सुबह 11 बजे मधुबन अकादमी में बने वच्छेर स्टेडियम में पासिंग आउट परेड शुरू हुई। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। समारोह में 56 महिला व 344 पुरुष प्रोबेशनर सब-इंस्पेक्टर ने हिस्सा लिया। उन्हें अंतिम पग पार करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ ली।
3 of 5
पासिंग आउट परेड में शामिल हुए जवान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने इस बैच में परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ चार स्थान प्राप्त करने वाले जवानों को सीएम पुरस्कृत भी किया। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने समारोह में शामिल होने वाले जवानों को बधाई दी और कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रशिक्षण पूरा किया है।
4 of 5
पासिंग आउट परेड में शामिल हुए जवान
- फोटो : अमर उजाला
प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार बैच संख्या 16 में सर्वश्रेष्ठ रहे। उनका गांव बास जिला हिसार में 2 मार्च 1984 को जन्म हुआ। शैक्षणिक योग्यता बी.ए. है, किसान परिवार के संदीप ने 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा की है। सेना में भी ऑल इंडिया बेस्ट ऑफ फिजिकल रहे थे। वर्दी के प्रेम ने सेना के बाद इन्हें पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
5 of 5
पासिंग आउट परेड में शामिल हुए जवान
- फोटो : अमर उजाला
द्वितीय स्थान पर रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर साहिल कुमार का जन्म जैनाबाद रेवाड़ी में 22 अगस्त 1995 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमएससी, गणित विज्ञान है। इन्होंने हिन्दू कॉलेज दिल्ली से उच्च शिक्षा ग्रहण की। पिता के देहांत के बाद इनकी माता व बहन ने पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।