फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

Mon, 24 Nov 2014 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 24 Nov 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

haryana new cm khattar in public program

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हनुमान की गदा उठाए नजर आए। दरअसल सीएम पीतल नगरी में पहली बार विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने आए थे। यहां मुख्यमंत्री के शिकायत निवारण शिविर में 40 मिनट में 162 शिकायतें दर्ज हुईं। शिकायत देने वालों में महिलाओं की संख्या भी काफी थी।

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

haryana new cm khattar in public program

पीतल नगरी में पहली बार आगमन पर मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सेक्टर चार स्थित जिमखाना क्लब में दरबार लगाया गया। हालांकि सूचना के अभाव में शिकायत करने के लिए ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके।

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

haryana new cm khattar in public program

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में लोगों को संबोधित करते कहा कि जल्द ही इन बदलावों का असर भी दिखेगा। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए व्यवस्था में बदलाव किए जाएंगे। तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार और रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर पुलिस के टरकाऊ रवैये से निजात दिलाने के लिए पहल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

haryana new cm khattar in public program

मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार रेवाड़ी पहुंचे। अपने 15 मिनट के भाषण में उन्होंने समस्याओं, भ्रष्टाचार और व्यवस्था परिवर्तन पर जोर दिया। उन्होंने अपने भाषण में किसी भी पूर्व सरकार या राजनीतिक दल का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी रेवाड़ी में कई बार आते रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री के दायित्व के साथ वह पहली बार यहां आए हैं।

विज्ञापन

...जब सीएम ने उठाई हनुमान जी की गदा, तस्वीरें

haryana new cm khattar in public program

सीएम ने 15 सितंबर 2013 की रेवाड़ी में आयोजित उस रैली का भी जिक्र किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे। सीएम ने कहा कि 34 साल से संगठन के लिए कार्य कर रहे थे, अब जनता के साथ काम करने का मौका मिला है। इस पर वह खरा उतरने के प्रयास होगा। सीएम ने कहा कि समस्याएं बहुत हैं, इनका एक दिन में समाधान नहीं हो सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed