फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा निकाय चुनाव : शक्तिरानी बनीं अंबाला की पहली महिला मेयर, भाजपा की हार की वजह भी जान लें

Thu, 31 Dec 2020 02:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
Haryana Municipal Polls: Shakti Rani Sharma wins Ambala Municipal Corporation Elections
शक्तिरानी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

सात साल बाद अंबाला में हुए नगर निगम चुनाव में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा 8084 वोट से जीतकर पहली महिला मेयर बन गई। शक्तिरानी ने भाजपा की वंदना शर्मा को हराया। शक्तिरानी को कुल 37604 वोट मिले। सुबह करीब सवा आठ बजे गिनती शुरू हुई और पहले राउंड के परिणाम सुबह नौ बजे आए तो शक्तिरानी ने 700 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई। 

Haryana Municipal Polls: Shakti Rani Sharma wins Ambala Municipal Corporation Elections
अंबाला में शक्तिरानी शर्मा की जीत के बाद जश्न मनाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

पांचवें राउंड तक शक्तिरानी ने बढ़त बनाए रखी लेकिन छठे राउंड में वंदना शर्मा ने 47 वोट से बढ़त बना ली। छठे राउंड के बाद एक भी वार्ड में वंदना शर्मा नहीं जीत पाई। चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा आठ पार्षद जीते। हरियाणा जनचेतना पार्टी के सात, कांग्रेस के तीन और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के दो पार्षद जीते हैं। 

Haryana Municipal Polls: Shakti Rani Sharma wins Ambala Municipal Corporation Elections
- फोटो : अमर उजाला

अब अविश्वास प्रस्ताव भी नहीं ला पाएगी भाजपा 
हरियाणा जनचेतना पार्टी की मेयर शक्तिरानी शर्मा के साथ उनकी पार्टी के सात पार्षद वार्ड नंबर एक से जसबीर सिंह, वार्ड नंबर दो फकीरचंद, वार्ड नंबर 11 से राजेंद्र कौर, वार्ड 12 से अमनदीप कौर, वार्ड नंबर 17 राणो देवी, वार्ड 18 से सरधूल सिंह और वार्ड नंबर 19 से राकेश कुमार पार्टी के पार्षद बने हैं। भाजपा के मात्र आठ ही पार्षद हैं। शेष पांच पार्षद कांग्रेस या उससे टूटकर बनी पार्टी के हैं ऐसे में वह किसी भी हाल में भाजपा का समर्थन नहीं कर सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Municipal Polls: Shakti Rani Sharma wins Ambala Municipal Corporation Elections
- फोटो : अमर उजाला

क्यों हारी भाजपा
केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद अंबाला में भाजपा की शहरी सरकार नहीं बन सकी। इसका मुख्य कारण पार्टी में भितरघात तो रहा ही। साथ ही किसान आंदोलन भी हार का कारण बना। जहां भी भाजपा के दिग्गज गए किसानों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। अंबाला नगर निगम में हाल ही में 12 गांव निगम में शामिल हुए थे। इतना ही नहीं नौ गांव इससे पहले शामिल किए गए थे। इन सभी गांवों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Haryana Municipal Polls: Shakti Rani Sharma wins Ambala Municipal Corporation Elections
Haryana - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की मेयर पद प्रत्याशी शहर से नहीं जुड़ी हुई थी। डॉ. वंदना शर्मा गांव नन्यौला की रहने वाली हैं और उन्हें भाजपा ने शहर में चुनाव लड़ाने के लिए आखिरी समय में मैदान में उतार दिया। उनका वोट भी चुनाव से कुछ दिन पहले नगर निगम क्षेत्र में बनवाया गया। अंबाला नगर निगम में जनता भ्रष्टाचार, कूड़ा नहीं उठने और एनओसी नहीं मिलने से बेहद परेशान थी। ऐसे में जनता ने निगम चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट कर अपना रोष जताया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed