फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा निकाय चुनाव : कौन हैं पूनम यादव जिन्होंने बचाई भाजपा की 'लाज', पढ़ें- संघ कनेक्शन

Thu, 31 Dec 2020 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Haryana Municipal Election results: Poonam Yadav wins Rewari Municipal Council Election
पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को कई सीटों पर हार सामना करना पड़ा तो वहीं कुछ प्रत्याशियों ने जीत दर्जकर पार्टी की लाज बरकरार रखी। तीन नगर निगमों में से भाजपा को दो में हार मिली। वहीं रेवाड़ी नगर परिषद से भाजपा की पूनम यादव ने जीत दर्ज की। पंचकूला नगर निगम सीट भाजपा के खाते में गई। आइए जानते हैं रेवाडी नगर परिषद में भाजपा को जीतने वाली पूनम यादव के बारे में...

Haryana Municipal Election results: Poonam Yadav wins Rewari Municipal Council Election
रेवाड़ी नगर परिषद से जीतीं पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला

पूनम यादव ने चुनाव से पहले टिकट की दौड़ में भाजपा के दिग्गज नेताओं को शिकस्त दी। अब चुनावी मैदान में अपने विरोधियों को पटखनी दी। पूनम की जीत के चर्चे पूरे प्रदेश में हैं। बेहद शांत दिखने वालीं पूनम ने अपनी राजनीतिक कुशलता से मतदाताओं को अपने पक्ष में लामबंद किया। पूनम रेवाड़ी के सेक्टर- तीन से पार्षद रह चुकी हैं। उनके पति बलजीत भी कई बार पार्षद रहे हैं। 

Haryana Municipal Election results: Poonam Yadav wins Rewari Municipal Council Election
पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला

अपने वार्ड से बाहर पूनम की कोई खास पहचान नहीं थी। लोगों का कहना है कि शांत स्वभाव और कम दिखावा उनके काम आया। पूनम यादव गृहिणी हैं और 10वीं पास हैं। रेवाड़ी से भाजपा से 21 लोग टिकट मांग रहे थे लेकिन पूनम ने संघ के आशीर्वाद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के समर्थन से टिकट पाने में पहली सीढ़ी पार की। फिर सीएम से लेकर प्रदेश के बड़े मंत्री व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भी पूनम की जीत के लिए प्रचार किया। 49 वर्षीय पूनम यादव का एक बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Municipal Election results: Poonam Yadav wins Rewari Municipal Council Election
रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा की जीत। - फोटो : अमर उजाला

ये रहा हार-जीत का फासला
पूनम यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार उपमा यादव को 2087 वोट से हराया। उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए कुल 74276 में से 25965 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उपमा यादव 23878 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के भाई की पुत्रवधु व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव को 15271 मत मिले, वे तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे नंबर पर बसपा प्रत्याशी मंजू कुमारी को 4114 वोट मिले। निर्दलीय निर्मला राव को 3262 व ज्योती रानी को 1086 वोट मिले।

विज्ञापन
Haryana Municipal Election results: Poonam Yadav wins Rewari Municipal Council Election
पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला

रेवाड़ी में भाजपा के जीते महज सात पार्षद
रेवाड़ी नगर पालिका के 31 वार्ड में से भाजपा ने 28 पर पार्टी चुनाव चिह्न पर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन केवल सात वार्ड में ही भाजपा पार्षदों को जीत मिली। 24 उम्मीदवार निर्दलीय जीते हैं। इसमें से कुछ कांग्रेस समर्थक भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed