फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाईचारा रैली में जुटे कई राज्यों के जाट, 5 एकड़ में लगाया गया था टैंट

Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 28 Aug 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
haryana jat community bhaichara rally in rohtak, jat leader yashpal malik leads rally
रोहतक में जाटों की भाईचारा रैली, हजारों लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर आज रोहतक में हुई भाईचारा रैली में करीब 50 हजार जाट शामिल हुए। 5 एकड़ में टैंट लगाया गया था।
haryana jat community bhaichara rally in rohtak, jat leader yashpal malik leads rally
रोहतक में जाटों की भाईचारा रैली, हजारों लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
रैली पुलिस-प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं थी। चारों तरफ भारी संख्या में फोर्स तैनात थी। रैली में वक्ताओं ने भाईचारे का संदेश दिया। यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के जाट, मुस्लिम और सिख समुदाय से जुड़े करीब 50 हजार लोग शामिल हुए। महिलाओं की संख्या भी काफी थी।
haryana jat community bhaichara rally in rohtak, jat leader yashpal malik leads rally
रोहतक में जाटों की भाईचारा रैली, हजारों लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
रैली में वक्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर जमकर निशाना साधा। वक्ता बोले, दोनों नेताओं ने भाईचारा खत्म करवा दिया है। भीड़ ने हाथ उठाकर दिया यशपाल मालिक को समर्थन। राजकुमार सैनी को कहा, सरकार कर रही है इस्तेमाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana jat community bhaichara rally in rohtak, jat leader yashpal malik leads rally
रोहतक में जाटों की भाईचारा रैली, हजारों लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
आयोजकों की तरफ से खापों को भी निमंत्रण दिया गया है, लेकिन रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले की कुछ खापों ने रैली में शामिल होने से इन्कार किया। यशपाल मलिक के लिए शक्ति प्रदर्शन माने जाने वाली इस रैली में हालांकि उम्मीद के मुताबिक जाट नहीं पहुंचे। करीब 50 हजार लोग मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
haryana jat community bhaichara rally in rohtak, jat leader yashpal malik leads rally
रोहतक में जाटों की भाईचारा रैली, हजारों लोग जुटे - फोटो : अमर उजाला
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने रैली से दावा किया था कि रैली में एक लाख से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। रैली स्थल से कुछ दूरी पर पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के लोगों को निमंत्रण दिया गया था। रैली में खाप प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed