फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनेंगे ढाई करोड़ हेल्थ कार्ड, एक क्लिक पर मिलेगी मेडिकल हिस्ट्री

Sun, 05 Feb 2017 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 05 Feb 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
Haryana government, new plan, 2 crore people will benefit
हरियाणा सरकार की नई योजना - फोटो : File Photo
हरियाणा सरकार अब ऐसी योजना लेकर आई है जिससे करीब ढाई करोड़ लोगों को होगा फायदा होगा। आपको भी जानना चाहिए क्या है वो?
Haryana government, new plan, 2 crore people will benefit
- फोटो : File Photo
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने रविवार को सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक का उद्घाटन कर कैंट की जनता को नए साल का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने अपना डिजिटल रिकार्ड भी तैयार कराया। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे दो अन्य ब्लाकों का निर्माण भी जून 2017 तक पूरा हो जाएगा। 
Haryana government, new plan, 2 crore people will benefit
Haryana Health Minister Anil Vij - फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य को लेकर तैयार की जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा के करीब ढाई करोड़ लोगों के हेल्थ कार्ड तैयार करवाए जाएंगे। उसके इलाज की पूरी हिस्ट्री एक क्लिक पर सामने होगी। इसके लिए निजी एजेंसियों को टेंडर दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी खंड सहित पूरे अस्पताल भवन के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। और इसके शेष दो खंड जून 2017 तक बनकर तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana government, new plan, 2 crore people will benefit
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
अनिल विज ने बताया कि 3248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाये गये ओपीडी खंड में 50 कमरे, 12 शौचालय, एक लिफ्ट, एसी सहित बेहतर दर्जे के चिकित्सा उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध करवाए गए हैं। इस खंड में विभिन्न बीमारियों की ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी जबकि तीसरी मंजिल पर आयुष विंग स्थापित किया गया है। इस विंग में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, युनानी, सिद्धा सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। 
विज्ञापन
Haryana government, new plan, 2 crore people will benefit
अनिल विज - फोटो : Self
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 13वें वित्त आयोग के फंड से शीघ्र ही 10 अस्पताल भवन, 15 सामुदायिक और 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता, आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक डा. प्रवीन गर्ग, केएल सहगल आदि मौजूद रहे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed