हरियाणा सरकार अब ऐसी योजना लेकर आई है जिससे करीब ढाई करोड़ लोगों को होगा फायदा होगा। आपको भी जानना चाहिए क्या है वो?
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने रविवार को सिविल अस्पताल के ओपीडी ब्लाक का उद्घाटन कर कैंट की जनता को नए साल का तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने अपना डिजिटल रिकार्ड भी तैयार कराया। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे दो अन्य ब्लाकों का निर्माण भी जून 2017 तक पूरा हो जाएगा।
3 of 8
Haryana Health Minister Anil Vij
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान उन्होंने सरकार की स्वास्थ्य को लेकर तैयार की जा रही अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरियाणा के करीब ढाई करोड़ लोगों के हेल्थ कार्ड तैयार करवाए जाएंगे। उसके इलाज की पूरी हिस्ट्री एक क्लिक पर सामने होगी। इसके लिए निजी एजेंसियों को टेंडर दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी खंड सहित पूरे अस्पताल भवन के निर्माण पर 50 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। और इसके शेष दो खंड जून 2017 तक बनकर तैयार हो जाएंगे।
4 of 8
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : फाइल फोटो
अनिल विज ने बताया कि 3248 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाये गये ओपीडी खंड में 50 कमरे, 12 शौचालय, एक लिफ्ट, एसी सहित बेहतर दर्जे के चिकित्सा उपकरण और फर्नीचर उपलब्ध करवाए गए हैं। इस खंड में विभिन्न बीमारियों की ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी जबकि तीसरी मंजिल पर आयुष विंग स्थापित किया गया है। इस विंग में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, युनानी, सिद्धा सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 13वें वित्त आयोग के फंड से शीघ्र ही 10 अस्पताल भवन, 15 सामुदायिक और 15 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजन गुप्ता, आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार, स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक डा. प्रवीन गर्ग, केएल सहगल आदि मौजूद रहे।