{"_id":"59357d0c4f1c1b34539c7c33","slug":"haryana-farmers-protest-in-sahabad-many-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रोका तो नाके पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, कई किसानों के साथ DSP घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रोका तो नाके पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, कई किसानों के साथ DSP घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद(हरियाणा)
Updated Tue, 06 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Kissan Protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भड़के किसानों का प्रदर्शन आज और उग्र हो गया। पुलिस ने बैरिकेट्स लगा कर रोका तो एक किसान ने ट्रैक्टर ही चढ़ा दिया, देखिए
Kissan Protest
मामला हरियाणा के शाहाबाद का है, जहां भारतीय किसान यूनियन के अल्टीमेटम के बाद भी 5 जून को सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू न होने पर सोमवार को अनाज मंडी में धरने पर बैठे किसान बिफर पड़े। प्रशासन से बातचीत में कोई हल न निकलने के बाद किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया और मंडी से लाडवा रोड की ओर चल दिए। इस बीच डीएसपी जगदीश राय और सिक्योरिटी इंस्पेक्टर रामकुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने पहले अनाज मंडी गेट को रस्सों व बैरियर लगा कर बंद कर दिया।
Kissan Protest
इसके बाद सभी किसान बैरिकेट को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे। पुलिस बैरिकेट को भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ुनी ने ट्रैक्टर से रौंद कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने इसे सफल नहीं होने दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते हलके लाठीचार्ज की नौबत आ गई, जिसमें कई किसानों के अलावा डीएसपी जगदीश राय और कई पुलिस कर्मी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kissan Protest
हालांकि किसानों और भाकियू नेताओं के यह तेवर देख पुलिस लाचार नजर आई और पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह चढुनी से प्रार्थना करते देखे गए। यह संघर्ष करीब एक घंटे तक चला। भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढुनी सहित सैकड़ों किसान सड़क जाम करने की जिद पर अड़े रहे और आलू से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर लाडवा रोड पर चढ़ गए। सिक्योरिटी इंसपेक्टर रामकुमार सहित पुलिस कर्मचारियों ने गुरनाम सिंह के ट्रैक्टर ट्राली को घेर लिया और लाडवा रोड से आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
Kissan Protest
भाकियू नेता गुरनाम सिंह सहित अन्य किसानों ने आलू से भरी ट्रालियां सड़क पर फेंक दी और लाडवा रोड जाम कर दिया। हालांकि पुलिस प्रशासन किसानों को सड़क से हटने का निवेदन करता रहा, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे। किसानों ने दो टूक कहा कि जब तक सूरजमुखी की खरीद शुरू नहीं होती तब तक वह सड़क से नहीं हटेंगे। डीएसपी जगदीश राय व सिक्योरिटी इंस्पेक्टर तब तक गुरनाम सिंह के ट्रैक्टर के आगे अड़े रहे जब तक गुरनाम सिंह ट्रैक्टर से नीचे नहीं उतरे। ट्रैक्टर से उतरने के बाद किसानों ने लाडवा रोड जाम कर दिया।