{"_id":"59f94b0f4f1c1bca678b8669","slug":"haryana-day-2017-haryana-girls-success-story-sakshi-malik-kalpana-chawla-saina-nehwal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा डेः म्हारी छोरियां किसी ते कम हैं कै...यकीं नहीं तो खुद देख लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा डेः म्हारी छोरियां किसी ते कम हैं कै...यकीं नहीं तो खुद देख लो
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chillar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं प्रदेश की छोरियों की गौरव गाथा, जिन्होंने न केवल देश में, बल्कि विश्व पटल पर राज्य का नाम चमकाया।
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी चिल्लर
54वें एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता हरियाणा की मानुषी चिल्लर रही। ये समारोह 25 जून को यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया। जहां मनुषि चिल्लर ने पूरे हरियाणा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2017 का ये ताज पिछली बार की विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने पहनाया।

कल्पना चावला
कल्पना चावला
करनाल में जन्मी इस छोरी ने देश का नाम दुनिया में चमकाया। कल्पना 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर में शामिल हुई और 1998 में पहली उड़ान के लिए चुनी गई। मगर दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही बिखर गया। इस यान में सवार सात मृतक यात्रियों में कल्पना भी थी, लेकिन कल्पना के यह शब्द ‘मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं, हर पल अंतरिक्ष में ही बिताया है और इसी के लिए मरूंगी’ आज भी बेटियों को प्रेरित करते हैं।

पहलवान गीता फौगाट
गीता फोगाट
गीता फोगाट ने भी सूबे का परचम विदेशों तक फहराया। पहलवान महावीर फोगाट की ये छोरी कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में गीता अभी तक चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 23 दिसंबर 2016 को उनके जीवन पर आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म भी प्रदर्शित हुई।

पहलवान बबीता फोगाट
बबीता फोगाट
बबीता फौगाट पहलवान महावीर फोगाट की छोटी बेटी हैं। अपनी बहन गीता के नक्शे कदम पर चलते हुए बबीता ने भी पहलवानी में झंडे गाड़े और सूबे का नाम चमकाया। बबीता भी इंटरनेशनल स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।