फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा डेः म्हारी छोरियां किसी ते कम हैं कै...यकीं नहीं तो खुद देख लो

Wed, 01 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Nov 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
haryana day 2017, haryana girls success story, sakshi malik, kalpana chawla, saina nehwal
Manushi Chillar
हरियाणा दिवस के मौके पर हम आपको बता रहे हैं प्रदेश की छोरियों की गौरव गाथा, जिन्होंने न केवल देश में, बल्कि विश्व पटल पर राज्य का नाम चमकाया।
haryana day 2017, haryana girls success story, sakshi malik, kalpana chawla, saina nehwal
'मिस इंडिया 2017' मानुषी छिल्लर
मानुषी चिल्लर
54वें एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता हरियाणा की मानुषी चिल्लर रही। ये समारोह 25 जून को यशराज स्टूडियो में आयोजित किया गया। जहां मनुषि चिल्लर ने पूरे हरियाणा का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2017 का ये ताज पिछली बार की विजेता रहीं प्रियदर्शिनी चटर्जी ने पहनाया।
haryana day 2017, haryana girls success story, sakshi malik, kalpana chawla, saina nehwal
कल्पना चावला
कल्पना चावला
करनाल में जन्मी इस छोरी ने देश का नाम दुनिया में चमकाया। कल्पना 1995 में नासा के अंतरिक्ष यात्री कोर में शामिल हुई और 1998 में पहली उड़ान के लिए चुनी गई। मगर दूसरी अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते ही बिखर गया। इस यान में सवार सात मृतक यात्रियों में कल्पना भी थी, लेकिन कल्पना के यह शब्द ‘मैं अंतरिक्ष के लिए ही बनी हूं, हर पल अंतरिक्ष में ही बिताया है और इसी के लिए मरूंगी’ आज भी बेटियों को प्रेरित करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana day 2017, haryana girls success story, sakshi malik, kalpana chawla, saina nehwal
पहलवान गीता फौगाट
गीता फोगाट
गीता फोगाट ने भी सूबे का परचम विदेशों तक फहराया। पहलवान महावीर फोगाट की ये छोरी कुश्ती में पहला गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में गीता अभी तक चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। 23 दिसंबर 2016 को उनके जीवन पर आमिर खान की ‘दंगल’ फिल्म भी प्रदर्शित हुई।
विज्ञापन
haryana day 2017, haryana girls success story, sakshi malik, kalpana chawla, saina nehwal
पहलवान बबीता फोगाट
बबीता फोगाट
बबीता फौगाट पहलवान महावीर फोगाट की छोटी बेटी हैं। अपनी बहन गीता के नक्शे कदम पर चलते हुए बबीता ने भी पहलवानी में झंडे गाड़े और सूबे का नाम चमकाया। बबीता भी इंटरनेशनल स्तर पर एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed