फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: कुलगाम में हरियाणा का 'लाल' सोमबीर कादयान शहीद, परिवार में मचा कोहराम, मां-पत्नी बेसुध

Tue, 26 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल प्रेम शाश्वत, अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा)
प्रेम शाश्वत, अमर उजाला, सिवानी मंडी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 26 Feb 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Haryana Boy Sombir Kadiaan Died in Kulgam Encounter with Militants
सोमबीर कादयान शहीद
कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में हरियाणा के सोमबीर कादयान शहीद हो गए। जैसे ही शहादत की खबर मिली, मां बदहवास हो गई। वहीं पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, देखिए तस्वीरें।
Haryana Boy Sombir Kadiaan Died in Kulgam Encounter with Militants
सोमबीर कादयान शहीद
हरियाणा के सिवानी मंडी के निकटवर्ती गांव मिट्ठी निवासी सोमबीर कादयान रविवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शहीद हो गए। सोमवीर की शहादत की खबर जैसे ही गांव में खबर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई शहीद और उसके परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचने लगा। दो बेटियों और एक बेटे के पिता शहीद सोमबीर का कल पूरे राज्यकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Haryana Boy Sombir Kadiaan Died in Kulgam Encounter with Militants
सोमबीर कादयान शहीद
शेरसिंह कादयान व राजेन्द्री देवी के घर 4 फरवरी 1982 को जन्मे सोमबीर कादयान ने गांव में ही 10वीं तक की पढाई पूरी की। इसके बाद वो 18 साल की उम्र में 8 जाट यूनिट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। फिलहाल वो दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिला के तुरीगाय इलाके में तैनात थे। सोमबीर कादयान दो लड़कियों और एक लड़के के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी प्रिया 8वीं कक्षा में, स्नेहा 7वीं कक्षा में और बेटा रोहित 5वीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Boy Sombir Kadiaan Died in Kulgam Encounter with Militants
सोमबीर कादयान शहीद
सोमबीर कादयान की पत्नी सुमन, एमए पास हैं और इन दिनों दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही हैं। जैसे ही पति के शहीद होने की खबर उन्हें मिली, वे बदहवास हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पति की फोटो हाथ में लेकर एकटक देखती रहती हैं और फिर फूट-फूट कर रोने लगती हैं। उनका हाल देखकर हर कोई भावुक हो जाता है।
विज्ञापन
Haryana Boy Sombir Kadiaan Died in Kulgam Encounter with Militants
सोमबीर कादयान शहीद
शहीद सोमबीर के भाई संजीव, चचेरे भाई मांगेराम तथा सरपंच रोहताश ने बताया कि इस वक्त परिवार की हालत बेहद खराब है। न ही मां, न पत्नी और बच्चे खुद को संभाल पा रहे हैं। अचानक ही आई शहादत की खबर से पूरा परिवार टूट गया है। कोई यकीं नहीं कर पा रहा कि ऐसा हो सकता है। पूरे गांव को सोमबीर की शहादत पर गर्व है। चचेरे भाई ने प्रशासन से शहीद के परिवार की मद्द करने तथा उनकी याद में गांव में स्टेडियम व पार्क बनवाने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed