फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls

मतदान के बाद ऐसे बीता प्रत्याशियों का दिन, कोई परिवार के साथ तो कोई पहुंचा मंदिर

Tue, 22 Oct 2019 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 22 Oct 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार यानि 21 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। अब 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे आएंगे। महीने भर की भागदौड़ के बाद सभी उम्मीदवारों ने मंगलवार को आराम किया। आइए एक नजर डालते हैं किस-प्रत्याशी का कैसा बीता मतदान के बाद का समय।

विज्ञापन


कविता जैन ने परिवार संग बिताया समय, योगेश्वर सुबह ही घर से निकले
सोनीपत शहर सीट से प्रत्याशी कविता जैन चुनाव में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से वोट जुटाने के लिए भागदौड़ कर रही थी। उनके साथ ही पति राजीव जैन भी पिछले एक महीने से अधिकतर समय घर से बाहर प्रचार में रहते थे लेकिन मतदान होने के बाद मंगलवार को दोनों ने परिवार के साथ समय बिताया।
विज्ञापन


वहीं घर में समर्थकों की आवाजाही रही और प्रत्याशी कविता जैन ने एक-एक कार्यकर्ता से बूथ की रिपोर्ट ली। जिसके साथ ही कविता जैन ने दावा किया कि लोगों ने भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली को देखते हुए वोट किया है और उनकी जीत जरूर होगी। वहीं बरोदा सीट से प्रत्याशी योगेश्वर दत्त मंगलवार को सुबह ही घर से बाहर चले गए थे जो दिल्ली और अन्य जगहों पर अपने दोस्तों व परिजनों से मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के बाद दिल्ली रवाना हुए दुष्यंत

haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls

विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को मतदान के बाद उम्मीदवारों ने अपने-अपने तरीके से दिन बिताया। जींद में सबसे हॉट सीट उचाना कलां से जजपा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने सोमवार शाम को ही कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। मंगलवार को वह दिल्ली अपने निवासी पर आराम फरमाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह फिर से जनता के मध्य रहकर उनकी सेवा करेंगे।

चुनाव थकान:  एक घंटा देरी से उठे बराला
एक महीने की चुनावी भागदौड़ी से बुरी तरह थक चुके बीजेपी प्रत्याशी सुभाष बराला ने ही मंगलवार को नींद पूरी की। आमतौर पर सुबह साढ़े पांच बजे उठने वाले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को एक घंटा अधिक सोये और सुबह साढ़े छह बजे बिस्तर से उठे। इसके बाद सुभाष बराला ने जहां रूटीन के तहत योगाभ्यास किया तो बबली ने परिजनों के साथ समय बिताया।

प्रत्याशियों ने परिवार के साथ बिताया समय
न प्रचार की टेंशन, न ही कहीं जो या रूठों हुओं को मनाने की चिंता। करीब 25 दिनों तक सबकुछ भूलकर प्रत्याशी मंगलवार को सभी तरह की चिंताओं से मुक्त नजर आए। देर तक सोए वहीं अधिकतर समय परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ ही बिताया। 

पोती से खेलते नजर आए निवर्तमान विधायक सर्राफ : निवर्तमान विधायक घनश्याम सर्राफ मंगलवार को बिल्कुल रिलैक्स मूड में नजर आए। अपनी पोती को खिला रहे थे वहीं दोपहर के समय कार्यकर्ताओं से भी गुफ्तगू की। चुनाव संबंधित फीडबैक लिया और सहयोग के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बातचीत में उन्होंने कहा कि जीत की हैट्रिक लग रही है और एग्जिट पोल का तो पता नहीं मगर भाजपा की हरियाणा में 80 से अधिक सीट आ रही है।

haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls

कार्यकर्ताओं से घिरी नजर आईं किरण चौधरी: पूर्व मंत्री एवं तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी अपने विजय नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से घिरी नजर आई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का चुनाव के दौरान दिए सहयोग के लिए आभार जताया। साथ ही फिडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि परिणाम बेहतर रहेगा।

चुनाव खत्म होने के बाद भागदौड़ हुई कम, रोजाना की तरह किया योगा
चुनाव घोषित होने के बाद से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर की दिनचर्या बदल गई थी। रोजाना सुबह से लेकर रात तक क्षेत्र में घूमना लगा हुआ था। चुनाव खत्म होने के बाद अगर कुछ नहीं बदला तो वह सुबह उठकर योगा करना। मतदान खत्म होने के बाद सोमवार को देर रात उनका सोना हुआ था। मंगलवार की सुबह छह बजे उठे और योगा किया। 

सुबह के समय कार्यकर्ता व जनता उनसे मिलने आई थी। उनसे मुलाकात के बाद दोबारा आराम किया। वह कहते हैं कि उनका काम जनता के बीच ही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव खत्म होने का बहुत असर नहीं है। रोजाना की तरह उठकर योगा करना ओर जनता से मिलना। वही दिनचर्या आज भी रही। परिवार के लोग भी नामांकन करने के बाद से चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। उन्होंने भी चुनाव खत्म होने के बाद आराम किया। अब सिलसिला चुनाव में मिले अपार जनसमर्थन के बाद लोगों को धन्यवाद करने का है।

मंदिर में पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
लंबी चुनाव प्रक्रिया के बाद मंगलवार को प्रत्याशियों ने घर पर थकान उतारी। भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा ने अपने आवास पर पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। दिनभर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेते रहे। दोपहर बाद बलाना गांव के पास स्थित बाबा रामफलदास महाराज के मंदिर में पहुंचे।

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अनुभव रखने वाले 71 वर्षीय रामबिलास शर्मा का यह 10वां विधानसभा चुनाव हैं। जिसमें पांच चुनाव जीते। चार चुनाव हार गए थे। इस बार जीते तो चुनावी सिक्सर होगा। हार गए तो हार जीत का पांच-पांच का स्कोर हो जाएगा। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 1 लाख 42 हजार 135 मतदाताओं ने वोट डाला है।

haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls

मंत्री विज ने सदर चौक पर चाय की चुस्कियों और समर्थकों से गीत सुनाकर मिटाई थकान
मतदान के बाद चुनाव की भागदौड़ खत्म। जीत के लिए पिछले 15 दिन से कड़ी मेहनत कर रहे ज्यादातर प्रत्याशी मंगलवार को आराम के मूड में दिखे। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रुटीन में सदर बाजार चौक पर चाय की चुस्कियां ली।

थकान मिटाने के लिए सहयोगियों ने पुराने गीत भी सुनाए वहीं विधायक असीम गोयल को सुबह ही किसी काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ गया लेकिन फोन पर कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट लेते रहे। उधर पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने भी अपने चुनावी साथियों के साथ चाय का मजा लिया। हर प्रत्याशी ने कम मतदान को लेकर भी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। साथ ही 24 अक्तूबर के लिए काउंटिंग एजेंट्स की भी जिम्मेदारी तय की गई।  

पिता की छान में बैठकर राजबीर कार्यकर्ताओं से मिले 
मुलाना विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राजबीर सिंह बराड़ा ने मंगलवार सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हर बूथ पर हुई पोलिंग की रिपोर्ट ली। राजबीर उसी छान में बैठकर कार्यकर्ताओं से बात करते रहे जिसमें कभी उनके पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय चौ रिसाल सिंह बैठते थे। यहीं रिसाल सिंह लोगों की समस्याओं का समाधान करते थे। राजबीर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह भी यहीं पर बैठकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया करेंगे। शाम को बिलासपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी माथा टेका। 

haryana Assembly elections, The candidates relaxed After Polls

डीएवी रिवर साइड स्कूल पहुंचे वरुण 
मुलाना विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना मंगलवार सुबह डीएवी रिवर साइड स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने सुरक्षा बंदोबस्तों का जायजा लिया। इसी स्कूल में ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। रात करीब एक बजे तक वे ईवीएम अपने सामने ही सील करवाकर गए थे। इसके बाद वरुण ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिनभर हर बूथ पर मिले संभावित मतों का जोड़तोड़ लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें जीत का भरोसा दिलाया। वरुण ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिली रिपोर्ट के आधार पर जीत निश्चित लग रही है। 

पूर्व विधायक ने आवास पर बुलाई मीटिंग 
मतदान के बाद अंबाला सिटी से कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक जसबीर मल्लौर ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई। दिनभर वे संभावित रिजल्ट को लेकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहे। कम मतदान की भी वजह पूछी गई। ग्रामीण व शहरी वोटर्स की राय को लेकर भी चर्चा की गई। दिनभर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर आते-जाते रहे। मल्लौर ने काउंटिंग एजेंट्स को भी 24 के लिए तैयार रहने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हर एजेंट तय समय पर मतगणना केंद्र में पहुंचेगा।  

ऑफिस में जाना मतदाताओं का मिजाज 
नारायणगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र राणा ने मतदान के बाद मंगलवार को अपने ऑफिस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दिनभर मुलाकात करने का सिलसिला चलता रहा। राणा ने हर कार्यकर्ता से मतदाताओं का मिजाज जाना। हर बूथ पर मिली वोटों का हिसाब भी लिया। किस बूथ पर कमजोर रहे किस बूथ पर जीत मिली इसकी भी कार्यकर्ताओं ने विस्तार से जानकारी दी। हालांकि ज्यादातर कार्यकर्ताओं ने राणा को जीत की अग्रिम बधाई दी। 

सुबह उठकर गुरुद्वारे में मत्था टेका 
अंबाला सिटी से जजपा उम्मीदवार हरपाल सिंह कांबोज ने मंगलवार को अपने दिन की शुरुआत गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक कर की। इसके बाद वे अपने ऑफिस पहुंचे। यहां सुबह नौ बजे से उनसे मुलाकात करने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 248 बूथों की पूरी रिपोर्ट ली। कम मतदान को लेकर भी उन्होंने हर कार्यकर्ता से राय मांगी। तमाम कार्यकर्ताओं से कांबोज ने कहा कि रिजल्ट चाहे जो भी रहे वे हर अंबाला वासी की ऐसे ही सेवा करते रहेंगे।

पिता-पुत्री ने भी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात 
अंबाला शहर से आजाद प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह व उनकी बेटी एवं अंबाला कैंट से आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा ने भी पंद्रह दिन की कड़ी मेहनत के बाद सुबह सबसे पहले परिवार के साथ चाय पी। इसके बाद दोनों ने आवास पर आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

तब दोनों अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलने निकल पड़े। निर्मल सिंह ने पुलिस लाइन के पास एकजुट हुए अपने समर्थकों के साथ चाय पी। हर बूथ की रिपोर्ट ली। फिर ग्रुप फोटो भी करवाई। इसके बाद उन्होंने कई दूसरे समर्थकों के साथ भी चाय का आनंद लिया। साथ ही रिजल्ट व कम मतदान को लेकर भी चर्चा की।

निवर्तमान मंत्री कृष्ण लाल पंवार की दिनचर्या
मंत्री कृष्ण लाल पंवार चुनाव के दौरान पांच बजे उठते थे। मंगलवार को वो साढ़े पांच बजे उठे। इसके बाद वो 30 मिनट तक पार्क में टहले। फिर स्नान करने के बाद घर पूजा की और ब्रेक फास्ट किया। नौ बजे तक परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताया। इसके बाद यहां उनके समर्थक आना शुरू हो गए। वो मीटिंग लेने के लिए अपने कार्यालय के लिए रवाना हो गए। 

दोपहर तक उन्होंने समर्थकों के साथ वार्तालाप किया और चुनावी समीकरण पर चर्चा की। इस दौरान उनके पास आने वाले कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार भी व्यक्त किया। शाम को वो घर वापस चले गए। इस दौरान वो ईवीएम स्टोर रूम की भी जानकारी लेते रहे। शाम को वो पार्क में हलका व्यायाम करने के बाद हाथ मुहं धोकर टीवी पर चुनाव की जानकारी लेते रहे। रात को साढ़े 8 बजे खाना खाने के बाद सोने के लिए चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed