हरियाणा विस चुनावः नैना चौटाला जीतीं, जानिए किस सीट से किसके सिर सजा जीत का 'ताज'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़डा विधानसभा सीट पर इस बार देवीलाल और बंसीलाल के परिवार से प्रत्याशी आमने-सामने थे। जजपा ने जहां नैना चौटाला को बाढ़डा से मैदान में उतारा था तो वहीं कांग्रेस ने बंसीलाल के बेटे एवं बीसीसीआई के पूर्व चेयरमैन रणबीर सिंह महेंद्रा पर दांव खेला था। इस सीट से नैना चौटाला ने शानदार जीत दर्ज की। नैना चौटाला डा. अजय चौटाला की पत्नी हैं और जेजेपी सुप्रीमो दुष्यंत चौटाला की मां हैं। बता दें कि इससे पहले नैना चौटाला सिरसा की डबवाली से विधायक रह चुकी हैं।
मुख्यमंत्री और करनाल से भाजपा के प्रत्याशी मनोहर लाल दोबारा जीत दर्ज की है। सीएम मनोहर लाल के सामने बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर थे। इस बार करनाल विधानसभा क्षेत्र में पिछली बार की अपेक्षा 14 प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछली बार मनोहर लाल ने पूर्व मंत्री जयप्रकाश गुप्ता को 63773 हजार वोटों से पराजित किया था।
विधानसभा का नाम समालखा
विजेता का नाम धर्मसिंह छोक्कर
पार्टी का नाम कांग्रेस
प्राप्त वोट 81747
हारने वाले का नाम शशिकांत कौशिक
पार्टी भाजपा
कुल प्राप्त वोट 66801
हार का अंतर 14942
विधानसभा का नाम इसराना
विजेता का नाम बलबीर वाल्मीकि
पार्टी का नाम कांग्रेस
प्राप्त वोट 60825
हारने वाले का नाम कृष्णा लाल पंवार
पार्टी भाजपा
कुल प्राप्त वोट 40898
हार का अंतर 19927