टीम इंडिया के हरफनमौला स्पिन बॉलर एवं दाएं हाथ के बल्लेबाज हरभजन सिंह आज 36 साल के हो गए हैं। जानिए उसके निजी जीवन से जुड़ी रोचक बातें।
2 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह का बर्थडे
- फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के जालंधर निवासी सरदार हरदेव सिंह प्लाहा के घर 3 जुलाई 1980 को इस नामी खिलाड़ी ने जन्म लिया। उनकी पांच बहनें हैं। जालंधर में उनका आलीशान घर है और जिस कॉलोनी में वे रहते हैं, वह जालंधर की सबसे महंगी कॉलोनियों में से एक है। उनका बंगला तीन एकड़ में फैला है। भज्जी के पास एक करोड़ की हमर कार है और वे ज्यादातर इसी से आते-जाते हैं।
3 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह का बर्थडे
- फोटो : अमर उजाला
हरभजन सिंह को उनके फैंस और दोस्तों ने कई नाम दिए हैं, जैसे- टर्बनेटर, भज्जी, भज्जी पा, भाजु। भज्जी के बारे में जानकर हैरानी होगी कि उन्हें उनके पहले कोच चरणजीत सिंह भुल्लर ने बल्लेबाज के तौर पर प्रशिक्षित किया था, लेकिन अचानक उनकी मौत हो जाने के बाद उनके कोच दविंदर अरोड़ा ने उन्हें गेंदबाजी में हाथ आजमाने को कहा, जिसका नतीजा आज सभी के सामने है।
4 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह का बर्थडे
- फोटो : फाइल फोटो
हरभजन सिंह ने 29 अक्तूबर 2015 को एक्ट्रेस गीता बसरा से शादी की। अब वे पिता बनने वाले हैं। अपने हंसमुख और मस्तमौला स्वभाव से लोकप्रिय हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर है। वह बरनाला में पंजाब पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट करते हैं।
5 of 9
क्रिकेटर हरभजन सिंह का बर्थडे
- फोटो : फाइल फोटो
अपने क्रिकेट कैरियर में हरभजन सिंह टेस्ट में 417 और वनडे में 269 विकेट ले चुके हैं। वे इंडिया के लिए टेस्ट में तीसरे बेस्ट (अनिल कुंबले 619 और कपिल देव 434 विकेट के बाद) और वनडे में 5वें बेस्ट बॉलर (कुंबले 334, श्रीनाथ 315, अगरकर 288 और जहीर खान 269 विकेट) हैं। हरभजन फील्ड के अंदर या फील्ड के बाहर दोनों जगह हमेशा चर्चा में रहते हैं।