हंसराज हंस के बेटे नवराज ने खोला दाढ़ी का सीक्रेट
मैं दाढ़ी अपने शौक के लिए नहीं रखता... ऑडियंस की डिमांड पर रखता हूं। यह कहना हैं जाने-माने सूफी सिंगर हंसराज हंस के एक्टर बेटे नवराज हंस का।
हंसराज हंस के बेटे नवराज ने खोला दाढ़ी का सीक्रेट
नवराज कहते हैं कि दाढ़ी तो आडियंस की डिमांड है। फिल्मों में काला चश्मा और हल्की दाढ़ी की डिमांड बढ़ गई है। नवराज फिल्म पंजाबियां दा किंग के प्रमोशन के लिए चंडीगढ़ प्रेस क्लब पहुंचे थे।
हंसराज हंस के बेटे नवराज ने खोला दाढ़ी का सीक्रेट
नवराज हंस कहते हैं कि चाहे वह हों या कोई दूसरा एक्टर, उसका लुक वही होता है जो आडियंस चाहती है। कुछ समय पहले उन्होंने क्लीन शेव का एक फोटो फेसबुक पेज पर डाला तो फैंस बोले, बाई जी ने दाढ़ी कटवा दी है।
हंसराज हंस के बेटे नवराज ने खोला दाढ़ी का सीक्रेट
नवराज कहते हैं कि पंजाबियां दा किंग फिल्म में उनकी भूमिका अलग है। जैसा किरदार वह चाहते हैं, इस फिल्म में वैसा ही किरदार निभाने को मिला।
हंसराज हंस के बेटे नवराज ने खोला दाढ़ी का सीक्रेट
सिंगिंग के बारे सवाल पूछने पर नवराज ने कहा कि वह फिल्मों में गाना कभी नहीं छोड़ेंगे। उनके नाम को लोग उसी वजह से पहचानते हैं।