फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब भीषण टक्कर से ठहर गई थी सांसे, गलती पर बुरा फंसा ड्राइवर

Fri, 23 Dec 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 23 Dec 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
Had stopped breathing by the horrific collision, accidentally stuck on bad drivers
बस ने ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

छात्राओं से भरा ऑटो अचानक लगी टक्कर झेल नहीं पाया। तेज रफ्तार कॉलेज बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। बस की टक्कर लगते ही छात्राओं से भरा ऑटो पलट गया। 

Had stopped breathing by the horrific collision, accidentally stuck on bad drivers
बस ने ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

हादसे में चार छात्राएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद आसपास के मौजूद सेक्टर के लोगों और राहगीरों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाई और छात्राओं को पंचकूला के सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। 

Had stopped breathing by the horrific collision, accidentally stuck on bad drivers
बस ने ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार वीरवार को स्कूल की छुट्टी के बाद एक प्राइवेट ऑटो सार्थक मॉडल स्कूल की छात्राओं को घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में पंचकूला के सेक्टर 11 और 12 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-12 की तरफ से चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की बेकाबू कॉलेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से ऑटो पलट गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Had stopped breathing by the horrific collision, accidentally stuck on bad drivers
बस ने ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

ऑटो में आठ छात्राएं थीं। जिसमें चार छात्राओं सपना को चेहरे, तनु और आशा को सिर, भावना को हाथ पर चोट आई है। ऑटो पलटते ही आसपास के सेक्टरवासी दौड़े और पलटे ऑटो से छात्राओं को निकाला। तभी वहां से गुजर रहे डॉक्टर अनिल ने एंबुलेंस मंगाई और घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस और बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। मामले में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

विज्ञापन
Had stopped breathing by the horrific collision, accidentally stuck on bad drivers
बस ने ऑटो में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज के बस ड्राइवर ने कहा ब्रेक नहीं लगी 
मौके पर पलटे ऑटो से स्कूली छात्राओं को निकालने के बाद लोगों ने ड्राइवर को घेर लिया। ड्राइवर ने गलती मानी और कहा कि बस की ब्रेक नहीं लगी। इस कारण यह हादसा हो गया। बता दें कि कॉलेज बस में भी छात्र सवार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed