फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ में गुरु पर्व की धूम: भव्य तरीके से सजे गुरुद्वारों में माथा टेकने सुबह से उमड़ी संगत, जगह-जगह लंगर

Fri, 15 Nov 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Nov 2024 02:05 PM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Birth Anniversary celebrated in Chandigarh
सेक्टर 34 के गुरुद्वारे में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को चंडीगढ़ में सभी गुरु घरों में भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा में पहुंचे माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया था।


Guru Nanak Dev Birth Anniversary celebrated in Chandigarh
एसडी काॅलेज की तरफ से बांटे गए पाैधे - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के एसडी कॉलेज की तरफ से गुरुपर्व के मौके पर 555 पौधे वितरित किए गए। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब में भारी भीड़ रही। सुबह से ही संगत का गुरुद्वारा साहिब में आना शुरू हो गया था। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि 70 हजार से अधिक लोगों के लिए लंगर तैयार किया गया।

Guru Nanak Dev Birth Anniversary celebrated in Chandigarh
लंगर छकते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
गुरु पर्व के अवसर पर सेक्टर 34 के गुरुद्वारे में हजारों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। वहीं सेक्टर 20 के गुरुद्वारा कालगीधर खेड़ी में गुरु पर्व पर रागी जत्थे ने नगर कीर्तन किया। सेक्टर 8 के गुरुद्वारा पातशाही दसवी के प्रधान सुखजिंदर बहल और महासचिव भूपिंदर सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब को सजाने के लिए विदेश से फूल मंगाए गए हैं। 15 हजार से भी अधिक लोगों के लिए लंगर तैयार किया गया। रागी जत्थों ने कीर्तन किया। लंगर में सुबह नाश्ता, दोपहर का लंगर और शाम का लंगर का इंतजाम किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Birth Anniversary celebrated in Chandigarh
कीर्तन करते रागी जत्थे - फोटो : संवाद
सुबह के लंगर में अमृतसरी कुलचे, चना बटर, पुदीना की चटनी अचार और चाय परोसा गया। दोपहर के लंगर के लिए मटर पनीर, दाल, आलू गोभी की सब्जी, चावल, चपाती, सलाद, जलेबी और खीर का अटूट लंगर परोसा गया। सेक्टर 34 के गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजवंत सिंह गिल ने बताया कि गुरुपर्व पर भव्य आयोजन हुआ। संगत ने माथा टेक कर लंगर छका।

 
विज्ञापन
Guru Nanak Dev Birth Anniversary celebrated in Chandigarh
सेक्टर 20 के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के प्रधान गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि गुरु घर को फूलों से सजाया गया है। रागी जत्थे ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। 3 हजार संगत के लिए लजीज व्यंजन जिसमें सवा सौ किलोग्राम देशी घी के लड्डू, कॉफी चाय, पकौड़े, दाल मखनी, मटर पनीर, प्रसादा, बादाम वाली खीर परोसे गए।

सेक्टर 19 के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह ने बताया कि रागी जत्थों ने कीर्तन किया। अटूट लंगर चला। गुरुद्वारा साहिब शाहपुर सेक्टर 38 के प्रधान तारा सिंह ने बताया कि देशी घी के जलेबी, खीर, रुमाली रोटी, चावल, दाल मखनी, मटर पनीर सहित अन्य लजीज व्यंजन संगत को परोसा गया। 

इसके अलावा सेक्टर 7, 11, पीजीआई, पीयू, 15, 21, 22, 23, 29, 30 35, 37, 39, 40, 41, 47 बडहेड़ी, हटावा, पलसोरा, हल्लोमाजरा, दड़वा, बहलाना, रायपुर खुर्द, रायपुल कलां, मक्खन माजरा, मलोया सहित सभी गुरुद्वारा साहिब में भव्य आयोजन हुआ।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed