{"_id":"6a9bcceee803a7fa8f067cb8","slug":"transfer-of-nine-officers-in-haryana-ips-narendra-bijarnia-removed-from-stf-now-bhondsi-irb-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नाै अधिकारियों के तबादले: 24 घंटे में IPS बिजारनिया को एसटीएफ से हटाया, अब भोंडसी आईआरबी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नाै अधिकारियों के तबादले: 24 घंटे में IPS बिजारनिया को एसटीएफ से हटाया, अब भोंडसी आईआरबी की कमान
Sat, 05 Sep 2026 01:34 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:34 PM IST
सार
गृह विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी आदेश में खास बदलाव 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया की तैनाती को लेकर हुआ है। उन्हें एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी लगाया गया है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
गृह विभाग की ओर से 5 सितंबर को जारी आदेश में खास बदलाव 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी नरेंद्र बिजारनिया की तैनाती को लेकर हुआ है। उन्हें एसपी करनाल से हटाकर कमांडेंट, प्रथम आईआरबी, भोंडसी लगाया गया है। तीन सितंबर को जारी आदेश में उन्हें एसपी एसटीएफ (हरियाणा) लगाया गया था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है।
करनाल एनकाउंटर मामले के विवाद के बीच जिले से हटाकर एसपी बिजारनिया को एक दिन पूर्व ही एसटीएफ में भेजा गया था। 2014 बैच के लोकेंद्र सिंह को एसपी सुरक्षा, सीआईडी के अतिरिक्त प्रभार और एसपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की जिम्मेदारी से हटाकर एसपी, एससीबी (हरियाणा) लगाया गया है। इसी बैच के सुरिंदर सिंह भोरिया को कमांडेंट, पांचवीं बटालियन एचएपी, मधुबन लगाया गया है। यह नियुक्ति रिक्त पद के विरुद्ध की गई है।
विज्ञापन
2017 बैच के वरुण सिंगला को एसपी सीआईडी सुरक्षा और एटीएस के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर एसपी, सीआईडी सुरक्षा लगाया गया है। 2017 बैच के विक्रांत भूषण को एसपी एसटीएफ से हटाकर एसपी, एचएसएनसीबी, पंचकूला नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
2018 बैच के अमित यशवर्धन को एसपी सुरक्षा, सीआईडी से हटाकर एसपी कमांडो, नेवल लगाया गया है। यह उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के अतिरिक्त होगा।
2019 बैच की मेधा भूषण को डीसीपी ईस्ट, सोनीपत से हटाकर एसपी पानीपत लगाया गया है, जबकि 2020 बैच की दीप्ति गर्ग को डीसीपी झज्जर से हटाकर एसपी पलवल नियुक्त किया गया है। वहीं एचपीएस अनिल कुमार, एसपी एसटीएफ करनाल को एसपी, एचएसएनसीबी करनाल लगाया गया है।