{"_id":"57bc50034f1c1b7f59d4f5f5","slug":"gurpreet-ghuggi-and-pp-chaudhary-talks-about-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिद्धू पर बोले मोदी के मंत्री, हमें फर्क नहीं पड़ता, आप के अलग बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिद्धू पर बोले मोदी के मंत्री, हमें फर्क नहीं पड़ता, आप के अलग बोल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Wed, 24 Aug 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
pp chaudhary
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में आम आदमी पार्टी के सेलीब्रेटी नेता गुरप्रीत घुग्गी ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बैठकें जरूर हुई हैं और आगे अब सिद्धू क्या मन बना रहे हैं इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर सिद्धू पार्टी में आते हैं तो काफी फायदा होने की उम्मीद है। पार्टी में उनको बनता मान-सम्मान दिया जाएगा।
लुधियाना में भाजपा के केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी बोले कि नवजोत सिंह सिद्धू के पार्टी छोड़ने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है। किसी एक के पार्टी छोड़ कर जाने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में आप और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।

कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कही
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
ये भी चर्चा चल रही है कि अगर नवजोत सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर सहमति न बनी तो वे अलग पार्टी बनाने पर विचार कर सकते हैं। इसे लेकर संभावना जताई जा रही है कि इस पार्टी में सभी राजनीतिक दलों से असंतुष्ट नेता शामिल हों, हालांकि इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई। चर्चाओं का दौर जारी है।
कांग्रेस ने भी सिद्धू को पंजाब में बड़ा ऑफर देने की बात कही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिद्धू को 'आप' में जुड़ने से जो कुछ मिलता, वह उन्हें उससे ज्यादा देने को तैयार है। कांग्रेस से जुड़े सूत्र कहते हैं कि सिद्धू को भावी मुख्यमंत्री तो नहीं, लेकिन दो-तीन साल बाद उपमुख्यमंत्री बनाने में पार्टी को कोई आपत्ति नहीं।